Virat Kohli की एक गलती के कारण ये हसीना हो गई मालामाल? पैसे देने के लिए पीछे पड़े लोग!

Virat Kohli And Avneet Kaur: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने एक्ट्रेस अवनीत कौर के फैन पेज से एक पोस्ट को लाइक करने के बाद सफाई दी थी। इसकी शुरुआत तब हुई जब फैंस ने अकाउंट के नीचे उनके यूजरनेम को नोटिस करना शुरू किया। कुछ ही समय में इंटरनेट पर खिलाड़ी के बारे में अटकलों और अफवाहों की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी ज़िक्र किया और उनकी शादी में चल रही परेशानी की अटकलें लगानी शुरू कर दी।

विराट कोहली ने दी थी सफाई (Virat Kohli And Avneet Kaur)

मामला को बढ़ता देख विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा फ़ीड साफ़ करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से एक इंटरैक्शन दर्ज कर लिया है। इसके पीछे बिल्कुल भी कोई इरादा नहीं था। मैं अनुरोध करता हूं कि कोई अनावश्यक धारणा न बनाई जाए। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।

Virat Kohli 1

एक्ट्रेस को हुआ जबरदस्त फायदा

विराट कोहली की इस गलती का फायदा अवनीत कौर को हुआ। पोस्ट लाइक करने से पहले उनके 30 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो बढ़कर 31.8 मिलियन हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अवनीत के एक पोस्ट की कीमत में भी 30% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इस घटना के बाद एक्ट्रेस को ब्यूटी, फैशन और फिनटेक ब्रांड्स के 12 डील्स मिले हैं। साफ है कि वह कोहली के कारण मालामाल हो रही हैं, साथ ही में कंपनियां भी उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

आईपीएल में विराट कोहली का दमदार प्रदर्शन

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन के साथ ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। 11 मैचों में 505 रन बनाकर वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आरसीबी की टीम प्वाइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद हैं। ऐसा माना जा रहै है कि इस साल आरसीबी की टीम पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+