IND vs AUS: विराट कोहली पर्थ में तोड़ देंगे 2 बड़े कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने की बारी
IND vs AUS: पर्थ टेस्ट मैच के ऊपर नजरें हर किसी की रहने वाली हैं। भारतीय टीम के धांसू खिलाड़ी विराट कोहली की फॉर्म इस समय अच्छी नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा था। ऐसे में अब पर्थ में उनके रन आने की उम्मीद की जा रही है।
विराट कोहली के निशाने पर कुछ कीर्तिमान हैं लेकिन बल्लेबाजी अच्छी होने पर ही वह इन उपलब्धियों को हासिल कर पाएंगे। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में विराट कोहली के कन्धों पर बैटिंग में एक बड़ी जिम्मेदारी होगी।

विराट कोहली के निशाने पर एक रिकॉर्ड पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में रनों का है। वह इस स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन सकते हैं लेकिन इसके लिए 60 रन बनाने पड़ेंगे। कोहली के नाम फ़िलहाल 140 रन हैं। वेस्टइंडीज के क्रैग ब्रैथवेट के नाम 174 रन हैं।
इसके अलावा सचिन तेंदुलकर के शतकों का कीर्तिमान तोड़ने के बेहद करीब कोहली को एक सैकड़ा जमाना है। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में छह शतक जमाए हैं। कोहली के नाम भी कुल इतने ही शतक हैं। वह सेंचुरी जड़कर अपना आंकड़ा 7 पर पहुंचा सकते हैं। सुनील गावस्कर ने 5 और वीवीएस लक्ष्मण ने 4 शतकीय पारियां खेली हैं।
हालिया समय में कोहली की फॉर्म काफी खराब रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के तीन मैचों में वह अपनी बैटिंग से धमाका करने में नाकाम रहे हैं। विराट कोहली तीन मैचों में एक फिफ्टी के साथ कुल 93 रन हासिल कर पाए थे। उनकी यह फॉर्म चिंता का विषय है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में बैटिंग करना उनको पसंद है। इस बार बल्ले से तबाही की उम्मीद की जा रही है।
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन भारत के लिए काफी जरूरी है, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने की संभावना बरकरार रखने के लिए जीतना होगा।












Click it and Unblock the Notifications