Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vijay Hazare Trophy में विराट-विराट! कोहली का शतक देखने पेड़ों पर चढ़े फैंस, VIDEO वायरल

Vijay Hazare Trophy, Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू क्रिकेट के मैदान पर लंबे समय बाद उतरे। दोनों ही खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही दिन शतक जड़कर अपनी क्लास दिखाई। लेकिन इन दोनों पारियों को लाइव देखने का मौका फैंस को नहीं मिला, क्योंकि इन मैचों का लाइव टेलिकास्ट नहीं किया गया।

जयपुर पहुंचे थे 10,000 से ज्यादा फैंस (Vijay Hazare Trophy, Virat Kohli)

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में माहौल किसी बड़े उत्सव जैसा था। मुंबई और सिक्किम के मैच के लिए आयोजकों ने फ्री एंट्री रखी थी, जिसका नतीजा यह हुआ कि 10,000 से ज्यादा फैंस रोहित शर्मा का जलवा देखने पहुंच गए। रोहित ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और महज 94 गेंदों में 155 रनों की आतिशबाजी कर डाली। स्टेडियम 'हिटमैन' के नारों से गूंज रहा था।

Virat Kohli 1

कोहली ने भी जड़ा दमदार शतक

इसके ठीक उलट बेंगलुरु में विराट कोहली की वापसी 'बंद दरवाजों' के पीछे हुई। दिल्ली और आंध्र प्रदेश का मैच बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में खेला गया, जहां आम दर्शकों के प्रवेश पर पाबंदी थी। लेकिन 'किंग कोहली' की एक झलक पाने की दीवानगी ऐसी थी कि फैंस ने कानून और सुरक्षा की परवाह नहीं की। जब विराट कोहली 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरे तो स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई। अंदर जाने का रास्ता न मिलने पर फैंस ने अनोखा रास्ता निकाला।

पेड़ों पर चढ़ गए दर्जनों फैंस

मैदान के किनारे लगे ऊंचे पेड़ों पर दर्जनों फैंस चढ़ गए ताकि बाउंड्री के पार से विराट को बल्लेबाजी करते देख सकें। सड़क किनारे खड़े भारी-भरकम ट्रकों की छतों को फैंस ने अपना 'वीआईपी स्टैंड' बना लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे एक फैन ने पेड़ के ऊपर बैठकर शूट किया है। मैदान पर सन्नाटा होने के बावजूद विराट का बल्ला शोर मचा रहा था। उन्होंने 111 गेंदों में 131 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

कोहली ने फॉर्म को रखा बरकरार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में दो शतक जड़ने वाले कोहली ने उसी फॉर्म को यहां भी जारी रखा। दिलचस्प बात यह रही कि जहां जयपुर में रोहित हर छक्के पर शोर और तालियों का आनंद ले रहे थे, वहीं बेंगलुरु में कोहली बिल्कुल शांत थे। उन्होंने अपना शतक पूरा करने के बाद कोई आक्रामक जश्न नहीं मनाया, बल्कि शालीनता से विरोधी टीम का अभिवादन स्वीकार किया। भले ही इस मैच में 5 विकेट लेने वाले सिमरजीत सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, लेकिन चर्चा उन फैंस की रही जिन्होंने विराट को देखने के लिए खतरों से खेल लिया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+