Virat Kohli: विराट कोहली ने आज ही के दिन किया था T20I में डेब्यू, जानें कैसा रहा अब तक का सफर

विराट कोहली ने आज ही के दिन साल 2010 में टी-20 डेब्यू किया था, और फिर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, इस दौरान उन्होंने कभी चेज मास्टर तो कभी रन मशीन समेत न जाने कितने नामों से जाना जाने लगा

Virat Kohli T20I Debut: भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज ही के दिन 13 साल पहले टी-20 डेब्यू किया था, और फिर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, इस दौरान उन्हें कभी किंग कोहली, कभी चेज मास्टर तो कभी रन मशीन समेत न जाने कितने नामों से जाना जाने लगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इस फॉर्मेट में जमकर राज किया है। आइए टी-20 फॉर्मेट में उन बड़े मुकाबलों पर नजर डालते हैं, जब कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया

विराट कोहली आते ही छा गए
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 में दमदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में कोहली ने 5 मुकाबलों में 46.25 की औसत से कुल 185 रन अपना नाम किए, जहां उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 78 रन था। इसके अलावा उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। विराट कोहली का ये पहला वर्ल्ड कप था, जहां उन्होंने क्रिकेट के दुनिया में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था।

Virat Kohli

विराट कोहली के दमदार प्रदर्शन का सफर लगातार जारी रहा। उन्होंने साल 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाकर साबित कर दिया है कि उनके अंदर कितनी काबिलियत है। इस दौरान उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 106.33 की औसत से बल्लेबाजी की।

कोहली ने 24 चौके और 10 छक्के की मदद से 319 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी अपने नाम किए। इस टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर 77 रन रहा था। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज ने 2016 में घरेलू मैदान पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी 273 रन बनाए थे।

विराट कोहली ने एक बार फिर अपना तूफानी प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दिखाया। इस टूर्नामेंट भी उन्होंने सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 6 मैचों में 296 रन बनाए।

विराट कोहली को साल 2014 और 2016 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। 2014 में कोहली ने सबसे अधिक 319 रन बनाए, इसके अलावा 2016 में भी 273 रनों के साथ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान भी कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया था। ये अलग बात है कि दोनों ही टूर्नामेंट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+