'Virat Kohli वनडे क्रिकेट में बेस्ट बल्लेबाज हैं,' पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बयान

यह सब जानते हैं कि विराट कोहली हर तरह के क्रिकेट में धाकड़ खेल दिखाते हैं। कोहली को हेमंग बदानी ने एकदिवसीय क्रिकेट में शानदार बल्लेबाज बताते हुए इस प्रारूप का बेस्ट कहा है।

Virat Kohli

Hemang Badani on Virat Kohli: विराट कोहली ने जिस तरह वर्ल्ड क्रिकेट में अपना नाम किया है, हर कोई उनकी तारीफ करता है। कोहली के बैटिंग कौशल को अन्य खिलाड़ी भी फॉलो करना पसंद करते हैं। उन्होंने तीनों प्रारूप में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीता है। वनडे क्रिकेट में उनके आंकड़े देखते हुए एक प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी हेमंग बदानी ने कोहली को वनडे क्रिकेट का बेस्ट खिलाड़ी बताया है।

विराट कोहली मशीन हैं

विराट कोहली मशीन हैं

स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए गए इंटरव्यू में बदानी ने कोहली को रनों की मशीन बताया। बदानी ने कहा कि कोहली ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान या किसी टीम से चिंतित नहीं होंगे और रन बनाएंगे। वनडे क्रिकेट उनको काफी भाता है। मैं समझता हूँ कि कोहली वनडे प्रारूप में अब तक के बेस्ट खिलाड़ी हैं। बदानी का मानना है कि कोहली को किसी भी टीम से परेशानी नहीं होने वाली है।

कोहली को लम्बा खेलना होगा

कोहली को लम्बा खेलना होगा

विराट कोहली के बल्ले से वनडे क्रिकेट में काफी समय से शतक नहीं आया है। ऐसे में उनकी बैटिंग और फॉर्म को लेकर सवाल भी खड़े हुए थे। हालांकि कोहली आउट ऑफ़ फॉर्म नहीं रहे हैं। बदानी ने कहा कि कोहली को अब बिना चिंता के खेलना चाहिए। उनके पास अब सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी भी हैं। कोहली को सिर्फ यह करना है कि पचास ओवर के प्रारूप में लम्बा खेलते हुए शतकीय हासिल करने हैं। मुझे लगता है कि कोहली भी यही करना चाहेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज मुश्किल

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज मुश्किल

भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर एकदिवसीय सीरीज खेलने के लिए तैयार है। पहला मैच 4 दिसम्बर को खेला जाना है। वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में भी खेलने वाली है। बदानी ने बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के लिए रास्ता मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने हालिया समय में एकदिवसीय क्रिकेट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के लिए वहां सीरीज आसान नहीं होने वाली है क्योंकि टीम इंडिया वहां 6 से 7 सालों के बाद खेलने जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत के खिलाफ उनके मैच को देखें तो अगर बारिश नहीं आती तो पता नहीं कुछ भी हो सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+