IND vs NZ: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप की बड़ी उपलब्धि की हासिल, रोहित शर्मा को इस मामले में पछाड़ा

Virat Kohli: विराट कोहली ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए भारतीय टीम को कीवी टीम के ऊपर जीत दिला दी। टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर अंक तालिका में भी नम्बर एक की कुर्सी हासिल कर ली। विराट कोहली ने टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालते हुए जीत दिलाई।

भारत की टीम को जीत दिलाने के अलावा कोहली ने व्यक्तिगत तौर पर भी एक उपलब्धि हासिल कर ली है। इस वर्ल्ड कप में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा टॉप पर थे। रोहित ने इसी मैच में रिजवान को पछाड़ते हुए नम्बर एक का ताज हासिल किया था।

virat and rohit

अब लीडिंग रन स्कोरर हो गए हैं। विराट कोहली के नाम अब 5 मैचों में कुल 354 रन हो गए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित शर्मा ने 311 रन बनाए हैं। नम्बर तीन पर मोहम्मद रिजवान का नाम आता है। कोहली का बल्ला अब तक जमकर चला है।

विराट कोहली ने तीन फिफ्टी और एक शतक जड़ा है। धर्मशाला में वह 95 रन बनाकर आउट हो गए। यह उनका दुर्भाग्य कहा जा सकता है क्योंकि वह शतक जड़ने पर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड बराबर कर लेते। तेंदुलकर के वनडे में 49 और कोहली के कुल 48 शतक हैं। अब विराट कोहली को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+