विराट कोहली की टेस्ट रैंकिंग में 10 साल के बाद सबसे बड़ा फेरबदल, रोहित की रैंकिंग ने पार की गिरावट की हदें

ICC Test Rankings: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय प्लेयर्स की टेस्ट रैंकिंग औंधे मुंह गिरी है। टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। ऋषभ पंत इसमें किंग की तरह खड़े हैं। विराट कोहली का हाल सबसे बुरा हुआ है। रोहित भी पीछे नहीं हैं।

विराट कोहली पिछले दस साल की सबसे निचली टेस्ट रैंकिंग पर चले गए हैं। पिछले पांच सालों से कोहली के टेस्ट आंकड़े अच्छे नहीं रहे हैं। वनडे में उनको किंग कहा जाता है लेकिन टेस्ट में वह किंग के सिपाही की तरह भी नहीं खेल पाए। यही कारण है कि अब उनकी टेस्ट रैंकिंग किसी पुरानी बिल्डिंग की तरह गिरकर नीचे आ गई है।

rohit and kohli

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली अब 22वें स्थान पर आ गए हैं। पिछले दस सालों में वह टॉप 20 से बाहर नहीं हुए थे। वर्ल्ड क्रिकेट में इतना नाम होने के बाद ऐसी रैंकिंग न्यायसंगत नहीं कही जा सकती। कहीं न कहीं इससे फैन्स को निराशा जरुर होती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली का प्रदर्शन शर्मनाक रहा था, इसके बाद उनको रिटायरमेंट लेने की सलाह तक मिली थी।

रोहित शर्मा भी कोहली के पास ही खड़े हैं। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जीत के बाद गले मिलकर रोने वाले दोनों दिग्गज भला यहाँ कैसे पीछे रहते। रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में 26वें स्थान पर हैं। भारत की इज्जत बचाने का काम सिर्फ ऋषभ पंत ने किया है।

पंत की रैंकिंग में वृद्धि देखने को मिली है और वह छठे स्थान पर हैं। वानखेड़े में पंत ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाते हुए दोनों पारियों में अर्धशतक जमाया था। यशस्वी जायसवाल एक सप्ताह पहले तक ठीक स्थिति में लग रहे थे लेकिन वह भी फिसलकर नीचे आ गए हैं।

जायसवाल टेस्ट रैंकिंग में तीसरे से चौथे नंबर पर आ गए हैं। शुभमन गिल 17वें नंबर पर हैं। बैटिंग रैंकिंग में टॉप तीन स्थानों पर जो रूट, केन विलियमसन और हैरी ब्रूक का नाम है। गेंदबाजी रैंकिंग में रविन्द्र जडेजा को दो स्थानों का फायदा हुआ है। वह छठे स्थान पर हैं। अश्विन पांचवें और बुमराह तीसरे नंबर पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+