कोहली-गंभीर की आईपीएल में जंग से पहुंची पीड़ा! कपिल देव ने बताया ऐसे मसलों का हल

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल 2023 के दौरान जो बहस हुई, उसने पूरे टूर्नामेंट में अपनी चर्चा को कभी कम नहीं होने दिया। दो फ्रेंचाइजी के मैच के बीच भारतीय क्रिकेट की बड़ी हस्तियों के बीच इस तरह की गर्मागर्मी ने एक तरफ फैंस को मसाला दिया, तो दूसरी तरफ कई क्रिकेट दिग्गजों को ये सब काफी खराब लगा।

भारत के महान ऑलराउंडर रहे कपिल देव भी उनमें से एक हैं, जिन्होंने इस मसले पर बीसीसीआई को सलाह दी है और यह भी बताया है कि कोहली और गंभीर की झड़प कैसे टल सकती थी।

 Kapil Dev

कपिल ने द वीक को दिए अपने इंटरव्यू के दौरान बताया था, कैसे आज के प्लेयर्स में घमंड आ चुका है। कैसे बीसीसीआई कुछ चीजों को करके इन खिलाड़ियों के पैर जमीन पर टिकाए रख सकता है।

कपिल ने कहा, "बीसीसीआई को खिलाड़ियों को एक अच्छे नागरिक के तौर पर भी निखारना चाहिए। आईपीएल में कोहली और गंभीर के बीच जो हुआ, वह मेरे लिए दुखदायी था।

"मेरे दो इतने अहम लोग- विराट कोहली, जो दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में हैं; गंभीर अब सांसद हैं- वे ऐसा बर्ताव कैसे कर सकते हैं? लेकिन खेल में लोगों का पारा हाई हो जाता है, चाहे पेले हों या डॉन ब्रेडमैन।"

बता दें, बीसीसीआई ने इस मामले में कोहली और गौतम गंभीर दोनों पर कड़ी पेनाल्टी लगाई थी, नवीन उल हक को भी जुर्माना भुगतना पड़ा था। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन को पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय फैंस की फब्तियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का भारतीय टीम मैनेजमेंट को सुझाव, प्रयोग करना है इस बल्लेबाज से ओपन कराओ!

इस मसले पर बाद में ना कोहली झुके, ना गंभीर। नवीन उल हक भी अपने रवैये पर अड़े रहे। बीसीसीआई निश्चित तौर पर चाहेगी कि आईपीएल को स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिए याद किया जाए, ना कि उनके तेवरों के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+