पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का भारतीय टीम मैनेजमेंट को सुझाव, प्रयोग करना है इस बल्लेबाज से ओपन कराओ!
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने प्रयोग करते भारतीय टीम मैनेजमेंट को एक सलाह दी है। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को पूर्व सलामी बल्लेबाज ने सलाह देते हुए शिखर धवन और शुभमन गिल को ओपन कराने की बात कही है।
बट्ट का मानना है कि अभी नए खिलाड़ियों ने स्थापित दिग्गजों की ठीक से रिप्लेस नहीं किया है। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित-कोहली को बाहर बैठाने का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

बट्ट ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है वनडे क्रिकेट में नए खिलाड़ी लगातार परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं, आप ओपनिंग में शिखर धवन और शुभमन गिल को रख सकते हैं, और रोहित शर्मा एक नंबर नीचे आ सकते हैं, विराट कोहली नंबर चार पर हो सकते हैं।
"फिर आपके पास सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल जैसे बाकी खिलाड़ी हैं। इस टीम में तीन-चार लोग ओपनिंग कर सकते हैं, जब वे नीचे बैटिंग करते हैं तो फिर नतीजा वैसा नहीं मिलता।"
बट्ट का मानना है कि एक समय धोनी और बाकी दिग्गजों को जब आराम मिलता था, तब गौतम गंभीर, युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी अपना काम बखूबी निभाते थे। मौजूदा खिलाड़ियों में वैसी बात नहीं है। इन खिलाड़ियों ने अभी वनडे में खुद को स्थापित नहीं किया है। वर्ल्ड कप से भारत को इन मुद्दों को निपटाना होगा।
ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने की सुरेश रैना के 12 साल पुराने अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी, वर्ल्ड कप में कैसे मिल पाएगी जगह
बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित-कोहली को रेस्ट देकर संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल को एक साथ खिलाया था। हालांकि प्रयोग काम नहीं किया। भारत ने ऐसे ही गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर को आजमाना जारी रखा है। मुकेश कुमार एक नए गेंदबाज हैं और युजवेंद्र चहल की जगह पर कुलदीप यादव को परखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications