Video: विराट कोहली ने फिजिकल फाइट को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया मैदान पर क्यों दिखते हैं एग्रेसिव
Virat Kohli: विराट कोहली का मैदान पर अक्सर आक्रामक अंदाज देखने को मिल जाता है, लेकिन कोहली कभी भी फिजिकल फाइट में शामिल नहीं हुए। उन्होंने इसका बकायदा कारण भी बताया है कि क्यों वे किसी के साथ कभी फिजिकल फाइट नहीं करते।

IPL 2023: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एग्रेसिव अंदाज अक्सर मैदान पर देखने को मिल जाता है, फिर चाहें उनका ये आक्रामक अंदाज अपनी खुशी जाहिर करने के लिए ही क्यों न हो, लेकिन सामने वाली टीम के खिलाड़ियों के लिए ये कभी-कभी डराने वाला भी साबित हो सकता है। आईपीएल में आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज का ये अंदाज खूब देखने को मिलता है, लेकिन क्या विराट सच में ऐसे ही हैं? इस बात का खुलासा खुद कोहली ने किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ बताया।
विराट कोहली ने बताया क्यों कभी लड़ाई में नहीं पड़ते
दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स के शो राइजिंग फ्रॉम द एशेज में बातचीत करने पहुंचे कोहली ने खुलासा किया कि कैसे वह बचपन के दिनों में कभी भी शारीरिक लड़ाई (Physical fight) में नहीं पड़ते थे। उन्होंने कहा कि, 'फिजिकल होने का तो कोई चांस ही नहीं है। कोई मुझे मार के निकल जाएगा, मैं तो मर जाऊंगा, लेकिन उसे पता भी नहीं चलेगा कि मेरे साथ क्या हुआ है। इसलिए, मैं कभी लड़ाई में नहीं पड़ता था।'
मुंह से बोलने में पीछे नहीं हटते हैं विराट कोहली
इसके बाद शो को होस्ट कर रहे जतिन सप्रू के अगले सवाल का जवाब देते हुए पूर्व कप्तान कोहली ने आगे कहा कि, उन्होंने हमेशा शारीरिक लड़ाई से परहेज किया है। कोहली ने इसके बाद तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुह से कुछ भी बुलवालो लेकिन मैं फिजिकल लड़ाई नहीं करता।'
विराट कोहली ने बताया मैदान पर आक्रामक अंदाज का राज
इसके बाद वीडियो में कोहली ने मैदान पर जुबानी आक्रामकता दिखाने की मजेदार वजह भी बताई। उन्होंने होस्ट को मस्ती भरे अंदाज में बताया कि, 'यार वो भी मैं मैदान पर करता हूं, मुझे पता है कि वहां पे लड़ाई नहीं हो सकती ना, और आखिर में कोहली ने कहा कि, मैदान पर अगर कोई लड़ाई करता है तो वहां पे अंपायर बीच में आ जाएंगे और दोनों को अलग कर देंगे।'












Click it and Unblock the Notifications