विराट कोहली की एक गलती से पूरी टीम को पड़ी फटकार, BCCI ने खिलाड़ियों को किया सावधान
Virat Kohli Yo-Yo test: श्रीलंका में भारतीय टीम को एशिया कप खेलना है। जिसके लिए 30 अगस्त तक एशिया कप में शामिल सभी खिलाड़ियों को श्रीलंका के लिए रवाना होना होगा। इस दौरे पर जाने से पहले गुरुवार यानी 24 अगस्त को खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट लिया गया। मीडिया रिपोर्ट एशिया कप में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने इस फिटनेस टेस्ट को हासिल कर लिया है।
कोहली ने शेयर किया था स्कोर: खिलाड़ियों को इस टेस्ट को पास करने के लिए बीसीसीआई ने फिटनेस पैरामीटर 16.5 का रखा था। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस टेस्ट में 17.2 अंक हासिल करने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। कोहली के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बीसीसीआई ने किया सावधान: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को इस तरह की जानकारी सामने रखने से सावधान किया है। बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक खिलाड़ी रनिंग की पोस्ट कर सकते हैं, मगर स्कोर पोस्ट करने से कॉन्ट्रेक्ट के नियमों का उल्लंघन होता है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों को इस तरह के पोस्ट करने से बचने को कहा गया है।
विराट कोहली के बल्ले से होगी रनों की उम्मीद: विराट कोहली एशिया कप 2023 में अपने बल्ले से टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकते हैं। इस साल एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा, पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में एक बार फिर भारतीय टीम की नजर अपने इस स्टार खिलाड़ी पर होगी। विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और शुभमन गिल पर भी फैंस की नजरें बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications