IND vs AFG मैच सुपर ओवर में जाते ही DJ ने बजा दिया 'मोए-मोए', मीम सॉन्ग पर कोहली के डांस ने जीता फैंस का दिल

IND vs AFG, 3rd T20I Highlights: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, अपने हर संभव प्रयास के बाद भी तीन मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मैच में भारत को मात देने में विफल रही, और मेजबान टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सारीज 3-0 से जीत ली, इस आखिरी मैच में कई रिकॉर्ड के अलावा कुछ ऐसी घटनाएं भी देखने को मिली, जिसने टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली के फैंस का दिल जीत लिया।

दरअसल, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मैच के सुपर ओवर में जाने के बाद भारत के डीजे ने वायरल मीम गाना 'मोए-मोए' बजा दिया, लेकिन मामला दिलचस्प तब हो गया, जब पूर्व कप्तान विराट कोहली 'मोये मोये' पर थिरकते नजर आए। हालांकि, भारत ने मैच ऐतिहासिक 2 सुपर ओवर के बाद जीता था।

Team India

तीसरे टी20I में कोहली एक भी रन बनाए बिना आउट हो गए। भारत को शुरुआत में चार झटके लगने के बाद रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने टीम की कमान संभाली। दोनों की साझेदारी ने भारत को 212 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

दूसरी ओर अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान ने अपने अर्धशतकों से मेहमानों को बेहतरीन शुरुआत दी। गुलबदीन नैब की 23 गेंदों में नाबाद 55* रनों की पारी ने मैच को सुपर ओवर में धकेल दिया, मैच के सुपर ओवर के लिए जाने के बाद स्टेडियम में डीजे ने एक वायरल गाना 'मोए मोए' बजाया और कोहली उस गाने पर थिरकते नजर आए, यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो गया है।

यहां देखें क्लिप:

रोहित शर्मा ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया क्योंकि अब भारतीय कप्तान के पास सबसे अधिक T20I शतक हैं। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 16-16 रन बनाए और ऐतिहासिक दूसरे सुपर ओवर का रिकॉर्ड बनाया। कांटे की टक्कर में भारत दूसरे सुपर ओवर में 11 रन बनाने में सफल रहा।

फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के कप्तान रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और 2 विकेट लेने वाले शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+