'बहुत पुराना याराना लगता है', वर्ल्ड कप से पहले स्टोइनिस के साथ चिल करते नजर आए कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का हाई वोल्टेड मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाना है।

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का हाई वोल्टेड मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच से लगभग 15 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर अपनी तैयारियों में जुट गई है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ मैदान पर भारतीय खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना भी बहा रहे हैं।

Virat Kohli

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कोहली की तस्वीर

इस बीच खाली समय में खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में सैर भी कर रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान अपने पुराने दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्क्स स्टोइनिस के साथ चिल करते नजर आए। कोहली की इस तस्वीर को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। वह लगातार इस तस्वीर पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने स्टोइनिस और कोहली को साथ देखकर लिखा कि बहुत पुराना याराना लगता है।

भारतीय खिलाड़ियों को मिला था ऑफ डे

भारतीय टीम ने अपने पहले अभ्यास मैच में वस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हरा दिया। मैच में सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया। दूसरी तरफ गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। इस मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम को ऑफ-डे मिला था। इस ऑफ डे में भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में घूमने का आनंद लिया। कोहली इस दौरान अपने पुराने आरसीबी के खिलाड़ी मार्क्स स्टोइनिस के साथ टाइम बिताते नजर आए।

दीपक हूडा, अक्षर और हर्षल के साथ भी आए नजर

इसके अलावा कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में कोहली के साथ दीपक हूडा, अक्षर पटेल और हर्षल पटेल नजर आ रहे हैं। कोहली ने इसके कैप्शन में लिखा, 'डे ऑफ विद द बॉयज'। तस्वीर शेयर करने के साथ-साथ अक्षर, हर्षल और हूडा को भी अपने ट्वीट में मेंशन किया है। भारतीय फैंस बेसब्री के साथ पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि इस साल भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+