क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट वर्ल्ड कप टीम से रोहित बाहर, इस भारतीय को बनाया कप्तान तो फैन्स ने लगाई क्लास

Cricket Australia World Cup Team: वर्ल्ड कप 2023 अब अंतिम चरण में है। सेमीफाइनल और फाइनल मैच ही बचा है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया है। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें भी टॉप चार में पहुंचने में कामयाब रही हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप की बेस्ट टीम चुनी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं दी गई है। ओपनर के तौर पर क्विंटन डी कॉक और डेविड वॉर्नर का नाम शामिल किया गया है। रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने के अलावा इस टीम का कप्तान विराट कोहली को बनाया गया है।

kohli and rohit

रोहित शर्मा को बाहर करने को लेकर फैन्स ने काफी गुस्सा दिखाया है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। इसके अलवा रनों में भी वह डेविड वॉर्नर ने आगे हैं। ऐसे में फैन्स ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जमकर क्लास लगा दी।

कोहली, डी कॉक, रचिन रविन्द्र और रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर का नाम छठे स्थान पर है और उनके नाम 499 रन है। इसे लेकर फैन्स ने गुस्से का इजहार किया। भारत के चार खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में शामिल किया है।

तीन नम्बर के लिए रचिन और चार परकोहली और बाद में मार्करम को चुना गया है। छठे स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल का नाम शामिल है। ऑल राउंडर के रूप में मार्को यानसेन और भारत से जडेजा को चुना गया है। मोहम्मद शमी और एडम जैम्पा का नाम भी इस टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को लिया गया है और बतौर 12वें खिलाड़ी के रूप में मधुशंका है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम

क्विंटन डी कॉक, डेविड वॉर्नर, रचिन रविन्द्र, विराट कोहली (कप्तान), एडन मार्करम, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, एडम जैम्पा, जसप्रीत बुमराह, मधुशंका (12वां खिलाड़ी)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+