CSK vs RCB: चेपॉक में आज Virat Kohli के नाम होगी बड़ी उपलब्धि! टूट सकता है धुरंधर बल्लेबाज का महारिकॉर्ड
IPL 2025: आईपीएल के सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबलों में से एक में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों ने इस सीजन की शानदार शुरुआत की है, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। इस हाई-वोल्टेज मैच में सभी की निगाहें खास तौर पर विराट कोहली और एमएस धोनी पर होंगी, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार हैं।
विराट कोहली इस मुकाबले में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। अगर वह आज के मैच में महज 5 रन और बना लेते हैं, तो वह शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

शिखर धवन के नाम सबसे ज्यादा रन
वर्तमान में कोहली ने 32 मैचों में 1,053 रन बनाए हैं, जिनमें नौ अर्धशतक शामिल हैं और उनका औसत 37.60 का है। वहीं, शिखर धवन अब तक CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा 1,057 रन बना चुके हैं, जिनमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 896 रन दर्ज हैं।
बेहतरीन फॉर्म में हैं विराट कोहली
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ RCB के पहले मैच में विराट कोहली ने 36 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के और चार चौके जड़े, जिससे उनकी दमदार फॉर्म और अटैकिंग अंदाज का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।
क्या चेपॉक में खत्म होगा RCB का सूखा?
RCB के लिए यह मैच सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ने का नहीं, बल्कि इतिहास रचने का भी है। पिछले 16 वर्षों में RCB एक भी बार CSK को उसके घरेलू मैदान चेपॉक में हराने में सफल नहीं हो सकी है। यह कोहली और उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि वे इस हार के सिलसिले को तोड़ने के इरादे से उतरेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, शिवम दुबे, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना, गुरजपनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, अभिनंदन सिंह, मनोज भंडागे, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा।












Click it and Unblock the Notifications