एक शानदार रिकॉर्ड के लिए आज रोहित और विराट में लगेगी होड़, कौन सबसे पहले मारेगा टी20 में 300 चौके?
नई दिल्ली, जुलाई 09। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर होने के बाद टीम इंडिया के पास टी20 सीरीज को जीतने का सुनहरा मौका है। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज शाम को एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर लेगा। आज के मैच में विराट कोहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें पिछले मैच में आराम दिया गया था। ऐसे में अगर कोहली आज खेलते हैं तो उनके पास एक शानदार रिकॉर्ड को अपने नाम करने का चांस है। हालांकि उस रिकॉर्ड के बेहद करीब रोहित शर्मा भी हैं।

क्या है वो शानदार रिकॉर्ड?
दरअसल, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 चौके लगाने से विराट कोहली और रोहित शर्मा सिर्फ 2 बाउंड्री दूर हैं। ऐसे में इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका आज दोनों खिलाड़ियों के पास होगा। टी20 इंटरनेशनल में 300 चौके लगाने वाले विराट और रोहित दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं। अभी तक आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रोहित और विराट के अभी टी20 इंटरनेशनल में 198 चौके हैं।
5 महीने बाद टी20 मैच खेलेंगे विराट कोहली
आपको बता दें कि विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में करीब 5 महीने के बाद वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने आखिरी टी20 मुकाबला इसी साल फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उसके बाद आईपीएल चला और आईपीएल के बाद श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से विराट कोहली को आराम दिया गया। ऐसे में विराट 5 महीने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। ऐसे में विराट के उपर अच्छा प्रदर्शन करने का भी दबाव है, क्योंकि विराट लंबे समय समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications