श्रीलंका दौरे पर भारत को मिलेगा नया कप्तान? क्यों रोहित शर्मा से छीन ली जाएगी कप्तानी

ज़िम्बाब्वे दौरे से आने के बाद भारतीय टीम को इसी महीने एक और दौरा करना है। इस बार टीम इंडिया को श्रीलंका में खेलने के लिए जाना है। भारतीय टीम वहां सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में खेलने वाली है। भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

टीम इंडिया को टी20 फ़ॉर्मेट में निश्चित रूप से एक नया कप्तान मिलने वाला है। रोहित शर्मा के रिटायर होने पर जगह खाली हुई है। ऐसे में एक नया कप्तान देखने को मिलेगा। टी20 में हार्दिक पांड्या ही कप्तानी के प्रबाल देवदार हैं। हालांकि ज़िम्बाब्वे में गिल को कप्तानी दी गई है।

rohit sharma

एक और बड़ी खबर यह आ रही है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली श्रीलंका में एकदिवसीय सीरीज नहीं खेलने वाले हैं। दोनों को आराम दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो एकदिवसीय प्रारूप में भी भारतीय टीम को एक नया कप्तान चाहिए होगा।

इस स्थिति में एक बार फिर से हार्दिक पांड्या की तरफ ध्यान जाता है। पांड्या बतौर कप्तान टीम में खेल सकते हैं। टी20 के बाद वनडे में भी उनको कमान थमाई जा सकती है। यहाँ मैनेजमेंट के पास एक और मौका है। केएल राहुल के नाम पर भी विचार हो सकता है। उनको भी एकदिवसीय क्रिकेट में कमान थमाई जा सकती है।

केएल राहुल टी20 टीम में शायद अब वापसी नहीं करेंगे क्योंकि कई युवा खिलाड़ी अब टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में राहुल को शामिल किया जा सकता है और कप्तानी भी दी जा सकती है। कोहली और रोहित की अनुपस्थिति में वह सीनियर खिलाड़ी हैं।

श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हो सकती है। केकेआर को आईपीएल में जीत दिलाने के बाद उनके रुतबे में वृद्धि हुई है। अय्यर के पास केन्द्रीय अनुबंध नहीं है लेकिन इसके बावजूद वह टीम इंडिया में शामिल किये जा सकते हैं। कुछ दिनों में नए कोच का ऐलान भी हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+