मेलबर्न टेस्ट में हार का नहीं हुआ कोई असर, न्यू ईयर पार्टी करते दिखे विराट और अनुष्का, वीडियो तेजी से वायरल

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया में हैं। टीम इंडिया वहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। चार मैचों में भारतीय टीम 1-2 से पीछे चल रही है और अब अंतिम मुकाबला ही बचा है। सिडनी में होने वाला यह टेस्ट टीम इंडिया के लिए अहम है।

नए साल का जश्न ऑस्ट्रेलिया में काफी जोरों से मनाया जाता है। इस बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को सिडनी की सड़कों पर स्पॉट किया गया है। दोनों पैदल जा रहे हैं और उनका वीडियो भी काफी वायरल हुआ है। कोहली काले रंग के कपड़ों में हैं।

virat and anushka

बताया जा रहा है कि दोनों नए साल की पार्टी अटेंड करने के लिए गा थे। कोहली ने काले रंग की फुल बाजू टी-शर्ट पहनी है, और काले रंग का ही पायजामा पहना हुआ है। हालांकि उनके जाने से लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। भारत में फैन्स की भीड़ उमड़ने जैसी स्थिति नहीं है। रात के समय दोनों निकले थे।

एक और खास बात यह थी कि कोहली और अनुष्का दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर जा रहे थे। सोशल मीडिया पर इन दोनों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अनुष्का शर्मा ने भी काले रंग के कपड़े पहने हुए हैं और दोनों काफी खुश भी दिखाई दे रहे हैं।

यह वीडियो विराट कोहली के ही किसी फैन पेज से पोस्ट किया गया है, वनइंडिया इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है लेकिन फैन्स के रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। कोहली के चाहने वाले फैन्स ने इसे लेकर ख़ुशी जताई। वहीँ कुछ फैन्स ने टीम के खराब प्रदर्शन का जिक्र किया।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की राह अब मुश्किल हो गई है। टीम इंडिया को सिडनी टेस्ट मैच जीतना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मुश्किलें बढ़ जाएगी और टीम इंडिया बाहर हो जाएगी। भारतीय बल्लेबाजों के रन आने अब काफी अहम हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+