कोहली के एक हाथ से लिए कैच पर अनुष्का को नहीं हुआ यकीन, कभी हैरान हुईं, कभी मुस्कराईं

मुंबई, 17 अप्रैल; बॉलीवुड अदाकार अनुष्का शर्मा आरसीबी और डीसी के बीच हुआ मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं। इस मैच में वे तब हैरान रह गईं जब उनके पति विराट कोहली ने एक हाथ से गजब का कैच पकड़कर बल्लेबाज को आउट कर दिया। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडिमय में हो रहा था।

विराट कोहली के कैच पर अनुष्का के रिएक्शन सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुए। एक में अनुष्का हैरतअंगेज कैच पर सरप्राइज हो रही हैं और उनके हाथ सिर के करीब जाकर उनकी हैरानी का लेवल बयां कर रहे हैं।

स्लीवलेस सफेद टॉप और ब्लू डेनिम में अनुष्का

स्लीवलेस सफेद टॉप और ब्लू डेनिम में अनुष्का

अनुष्का को बाकि फोटो में मुस्कराते हुए और हंसते हुए देखा जा सकता है। अनुष्का को इस दौरान स्लीवलेस सफेद टॉप और ब्लू डेनिम में देखा जा सकता था। उनके पास बैग भी था और मैच के दौरान उनके माता-पिता भी साथ थे।

अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं क्योंकि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है और अब वह ब्रेक के बाद वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए अनुष्का ने चकदा एक्सप्रेस नाम की मूवी से वापसी की योजना बनाई है। यहां वे भारतीय क्रिकेट झूलन गोस्वामी की बॉयोपिक में नजर आएंगी।

पत्नी की फिल्म बनवाने में मदद कर रहे हैं विराट-

पत्नी की फिल्म बनवाने में मदद कर रहे हैं विराट-

हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए फिल्म प्रोड्यूसर और अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा ने फिल्म के लिए विराट के टिप्स के बारे में बात की थी। कर्णेश ने कहा था कि, ''वह बहुत मददगार रहे हैं. उन्होंने हमें कोच दिलाने में मदद की है।"

जहां तक मुकाबले की बात है तो विराट कोहली लगातार अपने घटिया प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं के केंद्र में हैं। ताजा मुकाबले में भी वे केवल 14 गेंदों पर 12 रनों की पारी खेलकर रन आउट हो गए। कोहली पूरी तरह टच से बाहर हैं। लेकिन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक की प्रचंड फॉर्म के चलते आरसीबी को अभी तक खास दिक्कत नहीं हो रही है।

कोहली की फॉर्म गायब है-

आरसीबी ने अपने 6 में से चार मुकाबले जीत लिए हैं और वे अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बैठकर प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। कोहली इस टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं और केवल एक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं लेकिन अपनी पुरानी फॉर्म को कई सालों से केवल ढूंढ ही रहे हैं। शायद उम्र ढलने के साथ कोहली से अब पहले जैसी बैटिंग की उम्मीद करना ठीक नहीं होगा लेकिन जिस तरह दिनेश कार्तिक ने उम्र के इस पड़ाव पर भी खुद के पुराने रूप की झलक दिखाई है वह कोहली, रोहित, धोनी जैसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+