CSK से बाहर होते ही 9 दिन में जड़ दिया लगातार 5 शतक, इस खिलाड़ी ने कोहली-संगकारा जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

तमिलनाडु के ओपनर नारायण जगदीसन का बल्ला इन दिनों जमकर हल्ला बोल रहा है। नारायण जगदीसन लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार पांच शतक जड़ने का काम कर चुके हैं।

N Jagadeesan hits five consecutive centuries: तमिलनाडु के ओपनर नारायण जगदीसन का बल्ला इन दिनों जमकर हल्ला बोल रहा है। नारायण जगदीसन लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार पांच शतक जड़ने का काम कर चुके हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के लगातार पांच मैचों में शतक जड़कर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

तोड़ डाला विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

तोड़ डाला विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

नारायण जगदीसन ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में पांच शतक जड़कर उन्होंने इस मामले में कोहली को पछाड़ दिया है। इससे पहले लगातार चार शतक जड़ उन्होंने कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। लेकिन पांचवें मैच में एक और शतक जड़कर उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ एक सीजन में लगातार सबसे अधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को भी पछाड़ा

श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को भी पछाड़ा

नारायण जगदीसन ने श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए लगातार सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। नारायण जगदीसन ने मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में भारत की फर्स्ट क्लास की 50 ओवर की घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ इस उपलब्धि को हासिल किया। इस मैच में उन्होंने टूर्नामेंट में अपना लगातार पांचवां शतक बनाया।

एक साथ बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

एक साथ बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

पूर्व सीएसके के इस खिलाड़ी के पास विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीज़न में लगातार सबसे अधिक शतक भी हैं, जिसमें विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों को पछाड़ा है, जिन्होंने चार-चार शतक बनाए हैं। जगदीशन टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने छह मैचों में 156.00 के औसत से 624 रन बनाए हैं और इसमें अभी और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी से पहले इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+