VIDEO: 'मैं आसानी से रोता नहीं, लेकिन उस दिन खूब रोया', एक्ट्रेस के सामने छलका श्रेयस अय्यर का दर्द
Shreyas Iyer VIDEO: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूदा समय में कमाल की फॉर्म से गुजर रहे हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की थी। हालांकि, टीम को अपने तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स की टीम अब चौथे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने वाली है।
श्रेयस अय्यर आखिरी बार कब रोये थे (Shreyas Iyer VIDEO)
इस बीच श्रेयस अय्यर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस साहिबा बाली के सामने श्रेयस अय्यर का दर्द छलका है। अय्यर ने कहा कि मैं आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रोया था। वो पहला ही प्रैक्टिस सेशन था। मैं सच में रो रहा था, बहुत ज्यादा गुस्से में था खुद पर। मुझे इस बात पर भी हैरानी हो रही थी कि मैं इतनी आसानी से रोता नहीं हूं, लेकिन उस दिन मैं टूट गया था।

अय्यर को क्यों आया था गुस्सा
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि ये सिर्फ़ प्रैक्टिस सेशन में रन न बनाने की बात नहीं थी। बल्कि ये अपने ही ऊंचे स्टैंडर्ड्स पर खरा न उतर पाने की बात थी। उन्होंने कहा कि मुझे थोड़ा ज्यादा करना था, लेकिन मुझे ज्यादा बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला। इसी वजह से मैं बहुत गुस्से में था। श्रेयस अय़्यर इस दौरान बात करते हुए काफी गंभीर नजर आय़े।
चेन्नई से होगा पंजाब का सामना
पंजाब को कप्तान श्रेयस अय्यर से चेन्नई के खिलाफ भी बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। चेन्नई और पंजाब के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच चेन्नई और 14 मैच पंजाब ने जीते हैं। इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर फैंस एक कांटेदार मुकाबले की उम्मीद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications