VIDEO: रोहित-कोहली ने दी इंग्लैंड को चुनौती, ताबड़तोड़ बैटिंग कर नागपुर में लगाई चौके-छक्कों की झड़ी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लिश टीम को धूल चटाई थी और बार पचास ओवर फॉर्मेट में सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम ने इसके लिए कमर कस ली है।

टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी आए हैं। दोनों ने अपना अंतिम एकदिवसीय मुकाबला पिछले साल श्रीलंका में खेला था। दोनों के टीम में होने से जूनियर प्लेयर्स का हौसला बुलंद रहेगा और इंग्लैंड का काम मुश्किल हो जाएगा।

ind vs eng

कोहली और रोहित ने अपने अंदाज में इंग्लैंड को चुनौती देने का काम किया है। एक तरह से इन दोनों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को ललकारा है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले उनका अभ्यास सेशन काफी धांसू रहा है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

IND vs ENG: रोहित-कोहली का आया वीडियो

कोहली और रोहित का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। इसमें उन्होंने चौके और छक्कों की झड़ी लगा दी है। दोनों ने नेट सेशन में जमकर अभ्यास किया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इरादे दर्शाए। कोहली और रोहित के इस वीडियो को देखकर फैन्स भी काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

IND vs ENG: कोहली रच सकते हैं इतिहास

विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में कोहली ने 295 मुकाबले खेलकर 13906 रन बनाए हैं। उन्होंने 50 शतक और 72 फिफ्टी जड़ी है। कोहली सबसे तेज 14000 एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं।

IND vs ENG: रोहित भी रिकॉर्ड के करीब

उधर रोहित शर्मा भी एक धांसू कीर्तिमान बनाने के करीब हैं। वह 11000 एकदिवसीय रनों के करीब पहुँच गए हैं। रोहित ने 265 मुकाबले खेलकर भारत के लिए 10866 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 57 फिफ्टी और 31 शतकीय पारियां खेली हैं। यह एकदिवसीय सीरीज रोहित के लिए भी अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+