'Undertaker को 7 बार मरा हुआ मान लिया,' वेंकटेश अय्यर ने किया WWE सुपरस्टार के बारे में चौंकाने वाला खुलासा
Venkatesh Iyer and Undertaker: WWE का क्रेज हर तरफ है और बच्चे इसे ज्यादा पसंद करते हैं। अंडरटेकर इसमें एक बहुत बड़ा नाम है, वह सुपरस्टार हैं और उनका अंदाज भी अलग है। उनकी एंट्री देखकर ही फैन्स खुश हो जाते हैं। आईपीएल में केकेआर से खेल रहे वेंकटेश अय्यर को भी WWE पसंद था।
इसे लेकर वेंकटेश अय्यर ने एक बड़ा खुलासा किया है। अय्यर का कहना है कि वह जब WWE देखते थे, तो इसे असली मानते थे। उनको इसे देखने में काफी मज़ा आता था और कभी सोचा नहीं था कि यहाँ जो होता है, वह सच्चाई से एकदम अलग है।

अय्यर ने केकेआर डग आउट कार्यक्रम में WE के बारे में कहा कि इसकी स्टोरी देखते हुए मुझे अच्छा लगता है और मुझे नफरत है जब कोई इसे फेक बोलता है। जब सोशल मीडिया नहीं था, तब मैंने इसे देखना शुरू किया था। मैं समझता था कि स्क्रीन पर जो दिखाया जा रहा है, वह सच है।
अय्यर ने सुपरस्टार अंडरटेकर के बारे में कहा कि मैंने लम्बे समय तक यह मान लिया था कि वह 7 बार मरने के बाद पुनर्जीवित हुए हैं। जब तक मुझे पता चलता कि यह सच नहीं है, तब तक मैं इसके फैंडम में काफी डूब चुका था। इसके बाद मैं इससे बाहर नहीं आ पाया।
इसी कार्यक्रम के दौरान वेंकटेश अय्यर ने चोक स्लैम भी दिया। केकेआर के कोच चंद्रकांत पण्डित के साथ उन्होंने चोक स्लैम का प्रदर्शन किया। यह मूव WWE में रोमन रेन्स द्वारा किया जाता है, तो काफी लोकप्रिय है। इससे पता चलता है कि वेंकटेश अय्यर WWE के काफी बड़े फैन हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में केकेआर ने धांसू खेल का प्रदर्शन किया। मुंबई ने केकेआर के सामने घरेलू मैदान पर हार का सामना किया। केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों के अंतर से हरा दिया। अब मुंबई इंडियंस के लिए अगले दौर में जाना मुश्किल हो गया है। प्लेऑफ़ में मुंबई की राह काफी मुश्किल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications