IPL: 'इंपैक्ट प्लेयर' के नियम से खुश नहीं हैं वेंकटेश अय्यर, ऑलराउंडर के महत्व को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

केकेआर के सलामी बल्लेबाजी वेंकटेश अय्यर का मानना है कि आईपीएल में 'इंपैक्ट प्लेयर' के नियम के कारण ऑलराउंडर को गेंदबाजी करने के कम मौके मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इसके कारण ऑलराउंडर की उपयोगिता कम हो रही है।

venkatesh iyer

IPL 2023: आईपीएल के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। अय्यर की धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद क्रिकेटर की जमकर प्रशंसा हुई, लेकिन सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर का मानना है कि आईपीएल में 'इंपैक्ट प्लेयर' के नियम के कारण ऑलराउंडर को गेंदबाजी करने के कम मौके मिल रहे हैं।

ऑलराउंडर की गेंदबाजी को लेकर बोले वेंकटेश अय्यर
दरअसल, टखने की सर्जरी के बाद वापसी करने वाले वेंकटेश ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 83 रनों की पारी खेली तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ 104 रन की पारी खेली थी। वह सभी मैचों में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे। वेंकटेश ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच से पहले कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो इंपैक्ट प्लेयर नियम के कारण किसी ऑलराउंडर के ओवरों की संख्या में भारी गिरावट आई है।'

वेंकटेश को अभी तक नहीं मिला गेंदबाजी करने का मौका
वेंकटेश ऑलराउंडर हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक एक भी मैच में गेंदबाजी नहीं की है। उन्होंने कहा कि, 'निश्चित तौर पर यदि टीम के पास छठे गेंदबाज के रूप में विशेषज्ञ गेंदबाज है, तो वह अपने ऑलराउंडर को नहीं आजमाना चाहते हैं। यह इंपैक्ट प्लेयर का प्रभाव है। इसने ऑलराउंडर की उपयोगिता कम कर दी है।'

ये भी पढ़ें- DC vs KKR: कोलकाता के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज 'करो या मरो' वाला मैच, जानें किसकी होगी जीत

Recommended Video

    IPL 2023: Venkatesh Iyer ने IPL में ठोका शतक, 15 साल के बाद KKR के लिए आया IPL शतक | वनइंडिया हिंदी

    वेंकटेश समझते हैं कि नियम अपनी जगह पर रहेगा और टीम प्रबंधन इंपैक्ट प्लेयर को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति बनाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 'मैं गेंदबाजी करने के लिए 100 प्रतिशत तैयार हूं। मुझे एनसीए द्वारा मंजूरी दी गई थी।' उन्होंने बताया कि, 'यह एक बहुत ही दिलचस्प नियम है। हर टीम में थिंक-टैंक इतना बड़ा होता है कि उन्होंने पहले ही मैच में ही इसका पता लगा लिया होगा। अब तक हर कोई इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग करना जानता है। यदि आप परिणाम देखते हैं, तो इंपैक्ट खिलाड़ी एक्स-फैक्टर बन रहे हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+