Varun Chakravarthy Net Worth: सिर्फ 2 वनडे मैच खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती के पास है करोड़ों की संपत्ति
Varun Chakravarthy Net Worth: न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत को 44 रनों से जीत मिली। इस मुकाबले में भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत के लिए दूसरा वनडे मैच खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट झटककर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। वरुण चक्रवर्ती ने दमदार गेंदबाजी से भारत को टॉप पर पहुंचाने का काम किया।
कौन हैं वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy Net Worth)
वरुण चक्रवर्ती का जन्म 29 अगस्त 1991 को कर्नाटक के बीदर में हुआ था। उन्होंने जुलाई 2021 में देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। घरेलू क्रिकेट में वरुण तमिलनाडु के लिए खेलते हैं। इसके अलावा केकेआर की तरफ से आईपीएल में उन्होंने अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की है। यही वजह है कि आईपीएल 2025 के लिए वरुण चक्रवर्ती को रिटेन किया गया है।

पंजाब के लिए किया था डेब्यू
वरुण चक्रवर्ती ने साल 2019 में पंजाब किंग्स टीम के लिए आईपीएल में डेब्यू किया और साल 2020 से कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हैं। वह केकेआर के मुख्य खिलाड़ियों में से एक रहे हैं जब से उन्होंने उनके लिए खेलना शुरू किया है, तब से ही उनकी गेंदबाजी कमाल की रही है। पंजाब की तरफ से वरुण चक्रवर्ती की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, जिस कारण उन्हें रिलीज कर दिया गया था।
वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल से कमाए करोड़ों रुपये
पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के लिए मेगा नीलामी में 8.40 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि, वरुण को मिले सीमित अवसर में वे अपनी छाप छोड़ने में विफल रहे। अगले साल उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने चुना और उनके करियर ने उड़ान भरी। पहले सीज़न में ही उन्होंने 17 विकेट चटकाए और सुनील नरेन के साथ खुद को फ्रैंचाइज़ी के मुख्य स्पिनर के रूप में स्थापित किया। उन्होंने पिछले दो सीज़न में 20 से ज़्यादा विकेट लिए हैं और पिछले साल उन्हें 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था।
वरुण चक्रवर्ती के पास है करोड़ों की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साल 2025 में वरुण चक्रवर्ती की कुल नेटवर्थ करीब 45 करोड़ रुपये है। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के दम पर वरुण जल्द ही भारतीय टीम का हिस्सा बन गए, उन्होंने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया। उन्होंने अब तक 18 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 से ज़्यादा की इकॉनमी से 33 विकेट लिए हैं।
वरुण चक्रवर्ती को मिला परिवार का साथ
वरुण चक्रवर्ती के परिवार ने उनके क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई है। उनके पिता सीवी विनोद चक्रवर्ती भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में काम करते हैं और उनकी मां म्लेनी चक्रवर्ती गृहिणी हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम वंदिता चक्रवर्ती है। उनके परिवार ने हमेशा उनके जीवन के उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया है। यहां तक कि उन्होंने आर्किटेक्चर की नौकरी छोड़कर क्रिकेट में करियर बनाने के उनके फैसले में भी उनका साथ दिया।












Click it and Unblock the Notifications