Vaibhav Suryavanshi IPL Salary 2026: आईपीएल में कितनी है वैभव सूर्यवंशी की सैलरी? BCCI भी देती है मोटा पैसा!
Vaibhav Suryavanshi IPL Salary 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स के एक खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें हैं। वह खिलाड़ी कोई विदेशी दिग्गज नहीं बल्कि बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी है। महज 13 साल की उम्र में आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले वैभव ने पिछले सीजन में अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचाई थी। उनके धमाकेदार प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इस सीजन भी फैंस को उनके बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।
आईपीएल में वैभव को मिले 1 करोड़ 10 लाख रुपये (Vaibhav Suryavanshi IPL Salary 2026)
राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल वैभव को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। आईपीएल 2025 में उन्होंने महज 7 मैचों में 252 रन बनाकर अपनी कीमत को सही साबित किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में जड़ा गया उनका शतक आईपीएल इतिहास का सबसे तेज भारतीय शतक है। जानकारों का मानना है कि यदि वैभव इस बार मेगा ऑक्शन में होते, तो उनकी कीमत 5 से 7 करोड़ रुपये तक जा सकती थी। हालांकि 2026 सीजन के लिए भी वे इसी रिटेंशन प्राइस पर खेलेंगे।

BCCI से भी मिलता है मोटा पैसा
आईपीएल के करोड़ों के अलावा वैभव को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से भी नियमित सैलरी मिलती है। अंडर-19 स्तर पर बोर्ड के नियमों के मुताबिक प्लेइंग-11 का हिस्सा होने पर प्रति मैच 20,000 की फीस दी जाती है। वहीं रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर प्रति मैच 10,000 की राशि मिलती है। वहीं टूर्नामेंट जीतने पर बोर्ड अलग से बोनस देता है। बता दें कि साल 2022 वर्ल्ड कप जीत पर हर खिलाड़ी को 40 लाख मिले थे।
कितनी है वैभव की कुल नेटवर्थ
इसके अलावा घरेलू क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी) में वैभव को प्रति दिन के हिसाब से 40,000 मिलते हैं। यानी एक 4 दिवसीय रणजी मैच खेलने पर उन्हें 1.60 लाख की कमाई होती है। अब तक वह 8 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी की कुल नेटवर्थ लगभग ढाई करोड़ रुपये (2,50,00,000) के करीब पहुंच चुकी है। इसमें आईपीएल सैलरी, घरेलू मैचों की फीस और विज्ञापनों से होने वाली आय शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications