Vaibhav Suryavanshi Education: कौन सी क्लास में पढ़ते हैं वैभव सूर्यवंशी? क्या 14 साल की उम्र में छोड़ दी पढ़ाई?
Vaibhav Suryavanshi Education: भारतीय क्रिकेट के नए 'वंडर बॉय' वैभव सूर्यवंशी ने इन दिनों अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। महज 14 साल की उम्र में आईपीएल के सबसे युवा करोड़पति बनने वाले वैभव के बारे में हर कोई जानना चाहता है। खेल के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव अपनी निजी जिंदगी में अभी एक स्कूली छात्र हैं और खेल के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को भी आगे बढ़ा रहे हैं।
हालांकि मैचों के कारण सूर्यवंशी को पढ़ने का समय तो कम ही मिल पाता है लेकिन वह मैनेज तो कर रहे हैं। दुनिया में अपनी बैटिंग का डंका बजाने वाले इस खिलाड़ी की एजुकेशन को लेकर फैंस में जिज्ञासा रहती है।

कौनसी क्लास में पढ़ते हैं Vaibhav Suryavanshi
बिहार के समस्तीपुर जिले से आने वाले वैभव सूर्यवंशी फिलहाल नौवीं कक्षा (Class 9) के छात्र हैं। जिस उम्र में आम तौर पर बच्चे स्कूल की किताबों और होमवर्क के बीच उलझे रहते हैं, वैभव उसी उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं। वैभव की उम्र अभी सिर्फ 14 साल है और वे अपने स्कूल के सबसे चर्चित विद्यार्थियों में से एक बन चुके हैं।
कैसे बनाते हैं पढ़ाई और गेम में तालमेल
वैभव के लिए स्कूल की पढ़ाई और क्रिकेट के मैदान के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं रहा है। उनके पिता ने कई इंटरव्यू में बताया है कि वैभव का मन बचपन से ही बैट और बॉल में ज्यादा लगता था। हालांकि, खेल की व्यस्तताओं के बावजूद वैभव अपनी बेसिक शिक्षा को पूरा करने की कोशिश करते हैं। जब भी उन्हें ट्रेनिंग या मैचों से समय मिलता है, वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते हैं।
Vaibhav Suryavanshi वर्ल्ड कप टीम में शामिल
यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि नौवीं क्लास में पढ़ने वाला कोई बच्चा आईपीएल जैसी बड़ी लीग में करोड़ों की बोली लगवा चुका है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा और अब वे अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी बन गए हैं। वैभव की यह कहानी साबित करती है कि अगर हुनर हो तो पढ़ाई के साथ-साथ सपनों को भी बड़ी उड़ान दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications