'भगवान ने चिप लगाकर दिया है,' पाकिस्तानी एक्सपर्ट को वैभव सूर्यवंशी का करारा जवाब, फैंस ठोक रहे सलाम
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचाने वाले 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट जगत में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने न केवल बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि अपनी बल्लेबाजी से सरहद पार बैठे विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है।
हाल ही में उनके प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान के एक क्रिकेट एक्सपर्ट ने 'AI चिप' वाला एक मजाकिया लेकिन विवादित बयान दिया था, जिस पर अब वैभव सूर्यवंशी ने बेहद शांत और करारा जवाब दिया है।

जवाब से Vaibhav Sooryavanshi ने जीता दिल
पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों में 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद, जब वैभव से इस 'AI चिप' वाले बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपनी सादगी और हाजिरजवाबी से सबका दिल जीत लिया। वैभव ने कहा कि भगवान ने लगा के दिया है। ऊपर ही (भगवान ने) बोला था कि तुम्हारे बल्ले में कुछ लगा के दे रहा हूं, बस उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखकर पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज दंग रह गए। एक वीडियो में वैभव की तारीफ करते हुए नियाज ने मजाकिया लहजे में कहा था कि यह लड़का क्या है! जैसे WADA डोपिंग की जांच करता है, वैसे ही इसकी किसी लैब में जांच होनी चाहिए। शायद इसमें कोई AI चिप लगी हुई है। वह बिल्कुल अवास्तविक है, वह जिस तरह से छक्के मार रहा है, वह अविश्वसनीय है।
𝘉𝘢𝘵 𝘱𝘦 𝘈𝘐 𝘤𝘩𝘪𝘱 𝘩𝘢𝘪 𝘬𝘺𝘢 𝘵𝘶𝘮𝘩𝘢𝘳𝘦?
Vaibhav answers 😂💗 pic.twitter.com/uZcqABbaGS
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 29, 2026
Vaibhav Sooryavanshi का धमाकेदार रिकॉर्ड
गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए एक शतक भी लगाया है। वह आईपीएल इतिहास के एक सीजन में 400 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस सीजन उन्होंने हर मैच में तूफानी शुरुआत देने का काम किया है। इस सीजन उनकी फॉर्म देखते हुए कह सकते हैं कि सूर्यवंशी और रन बनाने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications