वैभव सूर्यवंशी को बनाया गया उपकप्तान, जिम्बाब्वे से आते ही 15 की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Vaibhav Sooryavanshi: आज का दिन भारतीय टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी के लिए डबल ख़ुशी लेकर आया है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में 230 स्थानों की छलांग लगाने के बाद अब एक और खबर आई है। 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनने का मौका मिल गया गया है।

15 वर्षीय बल्लेबाज को ऐसी जिम्मेदारी मिल गई है, जो उनके करियर के लिए बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकती है। दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट ज़ोन टीम का उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी को बनाया गया है, जबकि टीम की कप्तानी अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन संभालेंगे। यानी दो बिहारी, दोनों तबाही और लीडरशिप भी उनके पास रहेगी।

Vaibhav Sooryavanshi

कम उम्र में किसी खिलाड़ी को लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनाया जाना इस बात का संकेत है कि चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को उसकी क्रिकेट समझ और मैदान पर फैसले लेने की क्षमता पर भरोसा है। वैभव के लिए यह सिर्फ एक नया पद नहीं, बल्कि उनके बढ़ते कद की पहचान भी है।

हाल के महीनों में वैभव ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा और इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। पूरी सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। अब उसी लय का इनाम उन्हें दलीप ट्रॉफी में अहम जिम्मेदारी के रूप में मिला है।

मोहम्मद शमी के साथ खेलने का मौका

ईस्ट ज़ोन की टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। टीम में मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना वैभव के लिए सीखने का बड़ा अवसर होगा। उपकप्तान के रूप में उन्हें मैदान पर कप्तान ईशान किशन का साथ देने का मौका भी मिलेगा।

रेड बॉल क्रिकेट में दिखेगा धमाल

दलीप ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित रेड-बॉल टूर्नामेंटों में गिनी जाती है। इस साल प्रतियोगिता 23 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होगी। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की खास नजर रहती है, इसलिए वैभव के पास एक बार फिर खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+