वैभव सूर्यवंशी ने 15 की उम्र में किया भारत के लिए डेब्यू, तोड़ डाला सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में वह घड़ी आ गई, जिसका हर किसी को इंतजार था। भारतीय टीम के तूफानी युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल गया। आयरलैंड में दो और इंग्लैंड में एक मैच बाहर बैठने के बाद उनके डेब्यू का दिन आ गया।
वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। सूर्यवंशी ने उस 37 साल पुराने रिकॉर्ड को अब तोड़ दिया है।

टॉस से पहले शेडो प्रैक्टिस से पता चल गया था कि आज इतिहास के पन्ने नए अक्षरों में लिखे जाने वाले हैं और कुछ वही देखने को मिला। तिलक वर्मा के हाथों से वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की कैप प्रदान की गई। फैंस के लिए भी इससे बड़ी ख़ुशी की बात क्या हो सकती थी, कि एक युवा और तेज तर्रार खिलाड़ी को महज 15 साल की उम्र में डेब्यू करने का मौका मिल गया।
कितनी थी डेब्यू के समय सचिन की उम्र?
महान सचिन तेंदुलकर ने जब डेब्यू किया था, तब उनकी उम्र 16 साल और 205 दिन थी। अब वैभव सूर्यवंशी इस मामले में उनसे आगे निकल गए हैं। सूर्यवंशी ने महज 15 साल और 99 दिनों की उम्र में ही इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया है, यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। सचिन के बाद इतनी कम उम्र में डेब्यू करने के लिए 37 सालों का समय लग गया।
Tilak se Swagat! 🇮🇳pic.twitter.com/l3dUtlesEH
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) July 4, 2026
टीम इंडिया में हुआ एक बदलाव
तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप देते हुए कुछ कहा और फिर यह ड्रीम कैप थमा दी, इसके बाद गले लगाया। टीम में हर कोई खुश नजर आ रहा था। कमेंट्री बॉक्स में भी ख़ुशी की लहर देखने को मिली। सूर्यवंशी को शामिल करने के लिए टीम इंडिया में एक बदलाव देखने को मिला, संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। वह लगातार तीन मैचों में फ्लॉप रहे थे, इस वजह से उनके ऊपर सवाल उठ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications