वैभव सूर्यवंशी 14 साल की उम्र में बने कप्तान, वर्ल्ड कप की टीम में भी किए गए शामिल

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी अब वर्ल्ड कप में अपने बल्ले का जादू चलाते हुए दिखाई देंगे। बीसीसीआई (BCCI) ने टीम की घोषणा करते हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए वैभव सूर्यवंशी का चयन भी किया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के उभरते हुए सितारे आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वैभव सूर्यवंशी को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कप्तानी मिली है।

आयुष ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल की तैयारियों में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को बेहद प्रभावित किया है। वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से धमाका करते हुए दुनिया को हैरान करने का काम किया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत की अंडर 19 टीम खेलेगी, उस टीम में भी वैभव का नाम है।

vaibhav sooryavanshi

मुंबई से ताल्लुक रखने वाले आयुष म्हात्रे को हाल ही में आईपीएल 2025 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की देखरेख में निखर रहे आयुष अब अंडर 19 विश्व कप में देश का नेतृत्व करेंगे। आयुष को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शांत दिमाग के लिए जाना जाता है, जो उन्हें कप्तानी के लिए एक परफेक्ट विकल्प बनाता है।

इस टीम में सबसे बड़ा नाम बिहार के 14 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी का है। वैभव ने हाल ही में अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास रचा था। आईपीएल ऑक्शन में भी वे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने जिन्हें पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने करोड़ों की बोली लगाकर खरीदा। उनकी मौजूदगी से भारतीय बल्लेबाजी क्रम और भी मजबूत नजर आ रहा है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए सूर्यवंशी को कप्तान बनाया गया है, यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की अंडर 19 टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरॉन जॉर्ज (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार

अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए भारत अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+