USA vs BAN Dream11 Prediction: बांग्लादेश-यूएसए मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम XI टीम, किस्मत बदलने का मौका?
United States vs Bangladesh, 2nd T20I: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और बांग्लादेश (BAN) दूसरे टी20I में भिड़ने के लिए तैयार हैं। तीन मैचों की सीरीज फिलहाल दिलचस्प दौर में है, पहले मैच में पांच विकेट की जीत के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच आज का मैच रात 8:30 बजे से खेला जाएगा।
मेजबान टीम ने पहले मैच में पांच विकेट की जीत के साथ इतिहास रच दिया। टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ टी20ई में अपनी पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश तौहीद हृदोय के अर्धशतक के बावजूद 153 रन का मामूली स्कोर ही बना सका। संयुक्त राज्य अमेरिका के बल्लेबाजों ने तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।

दोनों टीमों के बीच प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। यहां मिली एक और जीत संयुक्त राज्य अमेरिका का जिता देगी, जिसे नजमुल हुसैन शान्तो एंड कंपनी 2024 टी20 विश्व कप के करीब होने के कारण बर्दाश्त नहीं कर सकती।
ये भी पढ़ें- RR vs RCB: राजस्थान के साथ हुई बेईमानी? थर्ड अंपायर के फैसले पर मचा बवाल! खिलाड़ी भी हुए हैरान
यूएसए बनाम बांग्लादेश मैच की ड्रीम11 टीम
- विकेट कीपर: लिटन दास
- बल्लेबाज: तौहीद हृदोय, तंजीद हसन, मोनांक पटेल और मिलिंद कुमार
- ऑलराउंडर: शाकिब अल हसन, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर और निसर्ग पटेल
- गेंदबाज: मुस्तफिजुर रहमान, नोस्थुश केनजिगे
- कप्तान: तौहीद हृदोय
- उप-कप्तान: स्टीवन टेलर
संयुक्त राज्य अमेरिका टीम: स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), एंड्रीज़ गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, अली खान, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, मिलिंद कुमार, शैडली वैन शल्कविक, निसर्ग पटेल, शायन जहांगीर।
बांग्लादेश टीम: लिट्टन दास, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली (विकेटकीपर), महेदी हसन, रिशद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब। तनवीर इस्लाम, तंज़ीद हसन।












Click it and Unblock the Notifications