'Virat Kohli के साथ जो हुआ वो अगर किसी लड़की के साथ होता तो?', रूम वीडियो देख भड़कीं उर्वशी रौतेला

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम को मिली जीत में विराट कोहली की भूमिका अहम रही थी।

Urvashi Rautela on Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम को मिली जीत में विराट कोहली की भूमिका अहम रही थी। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में विराट कोहली के होटल के रूम का वीडियो लीक हो गया। जिसके वायरल होने के बाद उन्होंने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

उर्वशी रतौली ने भी किया रिएक्ट

उर्वशी रतौली ने भी किया रिएक्ट

विराट कोहली के कमरे की क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार इसकी आलोचनाएं हो रही है। विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा सहित कई सेलेब्स ने होटल के स्टाफ द्वारा ऐसा किए जाने पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। विराट कोहली के रूम के लीक वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रतौली ने भी रिएक्ट किया है। उर्वशी रतौली से पहले ऋतिक रोशन और कई बॉलीवुड स्टार्स इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं।

किसी लड़की के साथ ऐसा होता तो...

किसी लड़की के साथ ऐसा होता तो...

कोहली के पर्सनल रूम से लीक हुए वीडियो के बारे में उर्वशी ने लिखा कि सोचिए, अगर ऐसा ही कुछ किसी लड़की के साथ हुआ होता तो? ये बहुत ही बेशर्मी और खराब है। इस तरह की हरकत को बर्दाशत नहीं किया जा सकता। उर्वशी रौतेला से पहले अनुष्का ने भी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, लेकिन यह सबसे खराब था।

जानिए कोहली के रूम में क्या था

जानिए कोहली के रूम में क्या था

बता दें कि विराट कोहली के रूम से लीक हुए वीडियो में कई चीजें दिखाई पड़ रही है। कोहली की कैप्स, जूते की जोड़ियां और चश्में के साथ भगवान की मूर्तियां भी कोहली के कमरे में रखी हुई थी। इस वीडियो के लीक होने पर कोहली ने लिखा था कि मैं समझता हूं कि फैंस अपने फेवरेट प्लेयर से मिलने के लिए उत्सुक रहते हैं। मैं उनकी फीलिंग का सम्मान करता हूं, लेकिन किसी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

कोहली ने कहा- पर्सनल स्पेस मिलना जरूरी

कोहली ने कहा- पर्सनल स्पेस मिलना जरूरी

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि खिलाड़ी को भी पर्सनल स्पेस मिलना जरूरी होता है। हम हमेशा आपका मनोरंजन नहीं कर सकते हैं। अगर मैं अपने होटल रूम में प्राइवेसी नहीं रख सकता तो मैं कहां अपनी पर्सनल स्पेस खोजूं। लोगों को समझना चाहिए कि हर इंसान की अपनी कुछ सीमाएं होती है और उन्हें उसमें ही रहना चाहिए। मैं अपनी प्राइवेसी में दखल को ठीक नहीं मानता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+