UAE vs Scotland, 3rd T20I: यूएई-स्कॉटलैंड का लास्ट मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

UAE vs SCO, Head to Head Record: यूएई और स्कॉटलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच गुरुवार, 14 मार्च को खेला जाएगा। यह हाई- वोल्टेज मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 9:00 होगा। इस रोचक भिड़ंत से पहले जानते हैं हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन-सी टीम मजबूत स्थिति में है।

UAE vs SCO, 3rd T20I: पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच टी20ई में औसत स्कोरिंग मैदान है। स्टेडियम में पहली पारी का औसत करीब 141 रन है जबकि दूसरी पारी का औसत योग 124 है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों को अधिक मदद करता है।

UAE vs Scotland

UAE vs SCO, 3rd T20I: मजबूत स्थिति में है स्कॉटलैंड
यूएई और स्कॉटलैंड टी20 क्रिकेट में पांच बार एक दूसरे से भिड़ चुके हैं। इस दौरान यूएई ने उनमें से दो मैच जीते हैं, जबकि स्कॉटलैंड तीन मौकों पर विजयी हुआ है। इस तरह से यूएई के खिलाफ स्कॉटलैंड मजबूत स्थिति में है।

UAE vs SCO, 3rd T20I: कौन जीतेगा यूएई बनाम स्कॉटलैंड का मैच
स्कॉटलैंड द्वारा दूसरे टी20I में वापसी करने और यूएई को करीबी मुकाबले में हराने के बाद तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। निर्णायक मुकाबले में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। स्कॉटलैंड के पास जीत की लय है और उम्मीद है कि वह इसे आगे भी जारी रखेगा।

UAE vs SCO, 3rd T20I: यूएई बनाम स्कॉटलैंड फुल स्क्वाड
Scotland Squad: जॉर्ज मुन्से, ओली हेयर्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, चार्ली टियर, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर/कप्तान), जैक जार्विस, माइकल लीस्क, जेम्स डिकिंसन, गेविन मेन, ब्रैडली करी, हमजा ताहिर, रिची बेरिंगटन, सफयान शरीफ, क्रिस्टोफर सोल, एंड्रयू उम्मीद, मार्क वॉट, क्रिस ग्रीव्स।

United Arab Emirates Squad: मुहम्मद वसीम (कप्तान), तनिष सूरी (विकेटकीपर), अलीशान शराफू, आर्यन लाकड़ा, राहुल चोपड़ा, बासिल हमीद, अयान अफजल खान, जुहैब जुबैर, जुनैद सिद्दीकी, हजरत लुकमान, आकिफ राजा, अश्वनाथ चिदंबरम, वृत्या अरविंद , नीलांश केसवानी, ओमिद रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+