Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Henil Patel: कौन है टीम इंडिया का नया यॉर्कर किंग! वर्ल्ड कप में अकेले ढेर की आधी टीम, रचा इतिहास

Who is Henil Patel: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान का आगाज दमदार अंदाज में किया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने अपनी आग उगलती गेंदों से अमेरिकी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। हेनिल के 'पंजे' (5 विकेट) की बदौलत भारत ने अमेरिका को मात्र 107 रनों पर ढेर कर दिया, जिससे टीम इंडिया के लिए जीत का रास्ता बेहद आसान हो गया।

5 विकेट लेकर रचा इतिहास (Under-19 World Cup)

मैदान पर बादल छाए हुए थे और परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल थीं। हेनिल पटेल ने इन परिस्थितियों का ऐसा फायदा उठाया कि अमेरिकी बल्लेबाज क्रीज पर टिकने के लिए संघर्ष करते नजर आए। हेनिल ने अपने स्पेल में केवल 7 ओवर गेंदबाजी की और महज 16 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके इस स्पेल में एक मेडन ओवर भी शामिल रहा।

Under-19 World Cup 1

कौन हैं हेनिल पटेल (Who is Henil Patel)

हेनिल पटेल का जन्म 28 फरवरी 2007 को वलसाड, गुजरात में हुआ था। उनके पिता ने उन्हें छोटी उम्र में क्रिकेट से परिचित कराया। वलसाड और अहमदाबाद के स्थानीय क्लबों और टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन के बाद वे गुजरात चयनकर्ताओं की नजर में आए। हेनिल गुजरात की अंडर-19 और अंडर-23 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 'इंडिया ए' अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में किया कमाल

अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में हेनिल की सटीकता और स्विंग का आलम यह था कि उन्होंने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने अमृतसर गिल (1) को स्लिप में कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद उन्होंने एक ही ओवर में अमेरिकी कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव (0) और अर्जुन महेश (16) को आउट कर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी अमेरिकी टीम

हेनिल पटेल के साथ-साथ दीपेश देवेंद्रन ने भी शानदार साथ निभाया। दीपेश ने साहिल गर्ग (16) को आउट कर अमेरिका का स्कोर 29/2 कर दिया था। इसके बाद हेनिल के डबल अटैक ने स्कोर 35/4 कर दिया। अमेरिका की ओर से नीतीश सुदिनी (36) ने जरूर कुछ संघर्ष दिखाया और टीम को 50 रनों के पार ले गए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली।

स्पिन विभाग में खिलन पटेल ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेकर जलवा दिखाया। अंत में हेनिल ने वापस आकर अमेरिका की पारी के आखिरी दो विकेट भी झटके और अपना 'फाइव विकेट हॉल' पूरा किया। पूरी अमेरिकी टीम 35.2 ओवर में केवल 107 रनों पर सिमट गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+