उमर अकमल के भाई बने चयनकर्ता? टीम में वापसी के सवाल पर दिया यह बयान

उमर अकमल को मैच फिक्सिंग आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया था, इसके बाद अब वापसी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

Umar and Kamran

Umar Akmal on come back in team: पाकिस्तान के खिलाड़ी उमर अकमल को मैच फिक्सिंग आरोपों के बाद सस्पेंड किया गया था। 32 वर्षीय उमर अकमल लंबे समय से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले। पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन में वह क्वेटा ग्लेडिएटर्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे। हालांकि घरेलू स्तर पर वह वापसी कर चुके हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी मंजिल फिलहाल दूर नजर आती है। खबरों के अनुसार उमर अकमल के भाई कामरान अकमल को जूनियर चयन समिति का हेड बनाने के बाद सीनियर सिलेक्शन कमिटी में भी शामिल किया गया है। इसे लेकर उमर अकमल ने कहा है कि मुझे खुद की वापसी की उम्मीद किसी से नहीं है।

इससे पहले कामरान अकमल को जूनियर सिलेक्शन कमेटी का हेड बनाया गया था। अंडर 13 अंडर 16 और अंडर19 के ट्रायल्स के लिए उनको यह जिम्मेदारी दी गई थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कामरान अकमल को पाकिस्तान की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

पीएसएल के लिए तैयार हो रहे उमर अकमल से राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उनका यही कहना था कि उम्मीद तो मैंने किसी से नहीं लगाई है। मैं सिर्फ मेहनत कर रहा हूं और भगवान से प्रार्थना भी कर रहा हूं। अगर भगवान ने चाहा तो आगे का रास्ता आसान होगा।

गौरतलब है कि उमर अकमल ने पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 121 एकदिवसीय मैच और 84 टी20-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। हाल ही में घरेलू क्रिकेट में उनकी वापसी हुई है लेकिन फिलहाल वह कोई मुकाबला नहीं खेल पाए। दूसरी तरफ कामरान अकमल ने फिलहाल सन्यास नहीं लिया है। घरेलू क्रिकेट में वह अंतिम बार अगस्त 2022 में खेले थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट मैच और 157 वनडे खेल चुके हैं। इसके अलावा 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी वह खेल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+