Video: युगांडा का ये उत्साह T20 World Cup 2024 में लगाएगा रोमांच का तड़का, सोशल मीडिया पर छाया जीत का जश्न
T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले युगांडा ने क्रिकेट जगत में अपने प्रदर्शन से कमाल कर दिया है। युगांडा क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, पहली बार इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के बाद उनका उत्साह सातवें आसमान पर है और खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं है।
दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के लिए सफलतापूर्वक क्वालिफाई करने के बाद युगांडा के खिलाड़ियों ने मैदान पर डांस कर खुशी मनाई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। यह पहली बार है जब देश ने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। आईसीसी टूर्नामेंट अगले साल 4 से 30 जून के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित किया जाएगा।

बड़ी बात ये है कि जिम्बाब्वे को पछाड़कर युगांडा टूर्नामेंट में योग्यता हासिल करने वाली 20वीं और अंतिम टीम बनी है। नामीबिया ने सभी छह मैच जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि युगांडा ने पांच जीत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। परिणामस्वरूप, दोनों टीमों ने टी20 विश्व कप के नौवें संस्करण के लिए क्वालीफाई कर लिया।
युगांडा क्रिकेट एसोसिएशन ने X पर जीत के जश्न का एक वीडियो शेयर किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जश्न अभी शुरू हुआ है! इस वीडियो को अब तक 1.1 मिलियन से बार देखा जा चुका है, जबकि सात हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीमें
वेस्ट इंडीज (मेजबान), संयुक्त राज्य अमेरिका (मेजबान), ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, ओमान, नेपाल , नामीबिया और युगांडा।












Click it and Unblock the Notifications