UAE vs WI 1st ODI: वेस्टइंडीज और यूएई के बीच पहला मुकाबला, मैच से पहले जानिए संभावित प्लेइंग 11

United Arab Emirates vs West Indies, 1st ODI: वेस्टइंडीज और यूएई के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत रविवार यानी 4 जून से होने जा रही है।

UAE vs WI 1st ODI

UAE vs WI, 1st ODI, West Indies tour of UAE, 2023: शारजाह के मैदान पर वेस्टइंडीज और यूएई की टीम एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। वर्ल्ड कप क्वालीफायर को ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। इस सीरीज को वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में भी देखा जा सकता है।

इस महीने शुरू होगा क्वालीफायर्स: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स की शुरुआत इस महीने से होने जा रही है। इस सीरीज के बाद वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप के टॉप टेन टीमों में अपनी जगह बनाने के लिए क्वालीफायर्स मुकाबलों में हिस्सा लेगी। वेस्टइंडीज की कोशिश यूएई के खिलाफ सीरीज को क्लीन स्विप करने की होगी। दूसरी तरफ यूएई की टीम वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर देना चाहेगी।

जानिए किसे होगा फायदा: शारजाह में वेस्टइंडीज और यूएई दोनों टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहिए। दोनों टीमों के लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस पिच पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए रन चेज करना आसान हो जाता है। ऐसे में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीतने की संभावनाएं अधिक है।

ऐसा रहा है रिकॉर्ड: वेस्टइंडीज की टीम के प्रदर्शन में पिछले कुछ समय में भारी गिरावट देखने को मिली है। यही वजह है कि वेस्टइंडीज की टीम वनडे रैंकिंग में काफी नीचे खिसक गई है। जिस कारण टीम को भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री ही नहीं मिली है। यहां अच्छी बात ये है कि वेस्टइंडीज की टीम अब तक यूएई के खिलाफ दो मैच खेली है और दोनों में ही टीम को जीत हासिल हुई है।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, एलिक अथानेज, शमराह ब्रूक्स, रोस्टन चेज, डोमिनिक ड्रेक्स, अकीम जॉर्डन, केविन सिंक्लेयर, कीमो पॉल, रेमन रीफर और ओडियन स्मिथ।

संयुक्त अरब अमीरात की संभावित प्लेइंग 11: मुहम्मद वसीम (कप्तान), वृत्य अरविंद (विकेटकीपर), आसिफ खान, रोहन मुस्तफा, रमीज शहजाद, लवप्रीत सिंह, अयान अफजल खान, संचित शर्मा, जहूर खान, जुनैद सिद्दीकी और कार्तिक मयप्पन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+