UAE vs WI 1st ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

यूएई और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आज, 4 जून को हो रहा है। दोनों टीमों के बीच वनडे मैच यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से शुरू हो चुका है।

UAE vs WI 1st ODI

UAE vs WI 1st ODI: संयुक्त अरब अमीरात और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला वनडे मैच आज 4 जून को शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीम अब तक कुल 2 वनडे मुकाबलों में भिड़ंत हो चुकी है, और दोनों ही मैच वेस्टइंडीज की टीम ने UAE की टीम को हराकर अपने नाम किए हैं। फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

संयुक्त अरब अमीरात और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम हाल के दिनों में 50 ओवर के फॉर्मेट में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में नहीं नजर आई है। वेस्टइंडीज ने अपने पिछले पांच एकदिवसीय मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है।

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन
ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शमर ब्रूक्स, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कीसी कार्टी, केवम हॉज, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, यानिक कारिया, ओडियन स्मिथ, डोमिनिक ड्रेक्स

संयुक्त अरब अमीरात प्लेइंग इलेवन
मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), वृत्य अरविंद, रमीज शहजाद, आसिफ खान, रोहन मुस्तफा, अली नसीर, अयान अफजल खान, कार्तिक मयप्पन, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान।

शारजाह क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट
संयुक्त अरब अमीरात और वेस्टइंडीज का मैच शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यहां की पिच धीमी होने के कारण बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस पीच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। आंकड़ों के अनुसार, यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं।

संयुक्त अरब अमीरात फुल स्क्वाड
मुहम्मद वसीम (कप्तान), अंश टंडन, आसिफ खान, बासिल हमीद, एथन डिसूजा, जोनाथन फिगी, रमीज शहजाद, अयान अफजल खान, फहद नवाज, रोहन मुस्तफा, वृति अरविंद (विकेटकीपर), आर्यंश शर्मा, मतिउल्लाह खान , मुहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद फ़राज़ुद्दीन, लवप्रीत सिंह, आदित्य शेट्टी, अली नसीर, जुनैद सिद्दीकी, संचित शर्मा, कार्तिक मयप्पन, जहूर खान।

ये भी पढ़ें- PL में बवाल मचाने के बाद मालदीव में गदर मचाने पहुंचे रिंकू सिंह, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं शर्टलेस तस्वीरें

वेस्टइंडीज फुल स्क्वाड
शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाज़े, शमर ब्रूक्स, केवम हॉज, जॉनसन चार्ल्स, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, रेमन रीफ़र, यानिक कारिया, डोमिनिक ड्रेक्स, अकीम जॉर्डन, केविन सिंक्लेयर , ओडियन स्मिथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+