IPL में बवाल मचाने के बाद मालदीव में गदर मचाने पहुंचे रिंकू सिंह, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं शर्टलेस तस्वीरें
कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह मालदीव में छुट्टियां माना रहे हैं। रिंकू की मालदीव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Rinku Singh: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 14 मैचों में 149.52 स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए, इस दौरान रिंकू ने कुल 4 अर्धशतक भी अपने नाम किए। केकेआर का बल्लेबाज तब से चर्चा का विषय बन गया, जब उन्होंने यश दयाल के आखिरी ओवर में पांच छक्के जड़े थे। आईपीएल के समापन के बाद रिंकू सिंह फिलहाल मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं।
रिंकू सिंह ने शेयर कीं शर्टलेस तस्वीरें
रिंकू सिंह की मालदीव में छुट्टियां मानाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्हें फैंस का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ शर्टलेस तस्वीरें शेयर की हैं। रिंकू की तस्वीरों पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। यहां भी कुछ यूजर्स उन्हें 'ब्लू जर्सी' (टीम इंडिया) में देखने की अपनी इच्छा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, आईपीएल के व्यस्त सीजन के समापन के बाद रिंकू ने भी अपने लिए कुछ समय निकाल लिया है और छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंंच गए हैं। इंस्टाग्राम पर 25 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल चार तस्वीरें शेयर की है, हर तस्वीर में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में वह शानदार नीले समुद्र में आधे डूबे हुए हैं और अपने सिक्स-पैक एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए देखे जा सकते हैं।
रिंकू सिंह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गईं, क्योंकि फैंस ने उन्हें इस नए अवतार में पहली बार देखा है। इस सीजन रिंकू ने चार अर्धशतक जड़े और कई मौकों पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
हालांकि, केकेआर प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, क्योंकि वह 14 मैचों में से केवल छह जीत हासिल कर सकी और अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। सीएसके ने आखिरी गेंद पर गत चैंपियन को पांच विकेट से हरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications