UAE vs United States: सौरभ नेत्रावलकर ने बरपाया कहर, विपक्षी टीम को 106 पर आउट कर अमेरिका ने दर्ज की धांसू जीत
UAE vs United States: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के 27वीं मुकाबले में यूईई और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें यूएस ने धमाल मचाते हुए यूएई को चारों खाने चित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम यूएस के सामने टिक ही नहीं पाई और मैच में भी बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।
यूएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गेंदबाजों ने इस निर्णय को सही साबित कर दिया। यूएई के ओपनर बल्लेबाज मुहम्मद वसीम महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अलिशान शराफू बिना खाता खोले आउट होकर चले गए।

विकेट गिरने का यह सिलसिला लगातार जारी रहा। विष्णु सुकुमारन 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। हालांकि राहुल चोपड़ा ने कुछ देर के लिए पाँव क्रीज पर जमाए थे लेकिन वह भी 32 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके अलावा अली नसीर भी 23 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
यूएई की टीम को नियमित अन्तराल पर झटके लगते चले गए। अंततः पूरी टीम 32वें ओवर में 106 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जसदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा सौरभ नेत्रावलकर ने भी कहर बरपाया। उन्होंने अपने 9 ओवरों में 4 मेडल डालते हुए 21 रन खर्च किये और 2 विकेट झटके। मिलिंद कुमार को भी 2 विकेट मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए अमेरिकी टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और यूएई के गेंदबाजों को कोई विकेट लेने का मौका नहीं दिया। यूएस के ओपनर बल्लेबाज समित पटेल और एंड्रिस गॉस ने मिलकर शतकीय भागीदारी की। गॉस ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह टी20 के अंदाज में खेल रहे थे।
गॉस ने 54 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 66 रन बनाए। समित पटेल ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाए। यूएस ने सोलहवें ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 107 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications