टिम साउदी यूएई के खिलाफ हार के बाद हुए हैरान, न्यूजीलैंड के शर्मनाक प्रदर्शन पर कही बड़ी बात
Tim Southee on defeat against UAE: शनिवार को यूएई ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में पराजित कर दिया था। कीवी टीम को मामूली स्कोर पर रोकने के बाद यूएई ने 7 विकेट से यह मैच अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया।
कीवी टीम की हार के बाद कप्तान टिम साउदी की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। साउदी का कहना है कि यूएई ने उनको पूरी तरह से आउटप्ले कर दिया। साउदी ने कहा कि हमें तीनों प्रारूप में यूएई ने पछाड़ दिया और इसका क्रेडिट उनको मिलना चाहिए।

साउदी ने कहा कि पहले मैच से न्यूजीलैंड ने कोई सीख नहीं ली। वही गलतियां इस मुकाबले में भी दोहराई। इस जीत से यूएई ने न केवल सीरीज में बराबरी पर ली, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार न्यूजीलैंड को इस टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। साउदी ने कहा कि हमें तीनों प्रारूप में बेहतर होना पड़ेगा।
गौरतलब है कि टॉस जीतकर यूएई ने कीवी टीम को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया और बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक कई विकेट झटके। न्यूजीलैंड की टीम के लिए चैपमैन ने फिफ्टी जड़ी। कीवी टीम 8 विकेट पर 142 रनों का स्कोर हासिल कर पाई।
जवाबी पारी में खेलते हुए यूएई ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। मुहम्मद वसीम ने फिफ्टी जमाई। उनके अलावा आसिफ खान के बल्ले से भी नाबाद 48 रनों की पारी देखने को मिली। इस तरह से यूएई ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया और सीरीज में भी बराबरी हासिल कर ली।
यूएई की टीम ने सीरीज में बराबरी करने के बाद विकल्प खोल दिया है। अब दोनों टीमों में से कोई भी सीरीज कब्जा सकता है। यूएई क्रिकेट टीम के पास सीरीज जीतकर एक और कीर्तिमान बनाने का मौका है।












Click it and Unblock the Notifications