कौन हैं Uzairullah Niazai? भारत के खिलाफ शतक जड़ मचाई तबाही, क्रिकेट को मिला नया 'हीरो'
U-19 WC 2026, Uzairullah Niazai News: जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बुधवार को खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली। अफगानिस्तान के 18 वर्षीय बल्लेबाज उजैरुल्लाह नियाजई (Uzairullah Niazai) ने दबावपूर्ण मुकाबले में भारत के खिलाफ एक शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
महज 85 गेंदों में ठोक दिया शतक (U-19 WC 2026, Uzairullah Niazai News)
नियाजई के शानदार 100 रनों की बदौलत अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को एक ठोस शुरुआत की जरूरत थी। दाएं हाथ के बल्लेबाज नियाजई ने न केवल पारी को संभाला, बल्कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ सूझबूझ भरा खेल दिखाया। उन्होंने मात्र 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

किस्मत से मिला भरपूर साथ
नियाजई का शतक पूरा होने का क्षण काफी नाटकीय रहा। उन्होंने अपना 100वां रन एक जोखिम भरे डबल (दो रन) के साथ पूरा किया। रन दौड़ते समय एक वक्त ऐसा लगा कि वे क्रीज से काफी दूर रह जाएंगे, लेकिन भारतीय विकेटकीपर की एक छोटी सी चूक ने उन्हें जीवनदान दिया और उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया।
कौन हैं उजैरुल्लाह नियाजई
उजैरुल्लाह नियाजई का क्रिकेट सफर अफगानिस्तान के लघमान प्रांत की टीम से शुरू हुआ था। वहां के घरेलू मैचों में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय अंडर-19 टीम में जगह दिलाई। नियाजई एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। वे बल्लेबाजी के साथ-साथ दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। इस पूरे विश्व कप टूर्नामेंट में वे अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications