'विराट, सहवाग, युवराज को आउट कर पलटा मेरा करियर', यूजर ने किया ट्रोल- तुम्हारा करियर भी था?
नई दिल्ली, 29 जून: पाकिस्तान की टीम के पास बहुत अच्छे तेज गेंदबाज रहे हैं। कई गेंदबाज ऐसे रहे जिन्होंने शुरुआती दौर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बाद में उसको कायम नहीं रख सके। वसीम अकरम और वकार यूनुस के युग की समाप्ति के बाद तो ऐसे कई गेंदबाज पाकिस्तान में हुए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान भी एक ऐसे ही खिलाड़ी थे। उन्होंने अपने देश के लिए 22 टेस्ट मैच, 76 वन डे इंटरनेशनल मुकाबले खेले और क्रमशः 71 व 110 विकेट हासिल किए। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले और आठ बल्लेबाजों को आउट किया।

ये गेंदबाज कभी भी दुनिया के टॉप तेज गेंदबाजों में शामिल नहीं हो सका
हालांकि ये गेंदबाज कभी भी दुनिया के टॉप तेज गेंदबाजों में शामिल नहीं हो सका और ना ही में पाकिस्तान की ओर से खेलने वाले महान बॉलरों में शामिल है। उन्होंने हाल ही में एक ऐसा ट्वीट किया जिसकी वजह से उनकी फजीहत हो गई। उन्होंने लिखा कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह को चेन्नई में हुए 2012 के वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में आउट करना उनके करियर को बदल गया।

जब जुनैद खान ने बहुत जबरदस्त गेंदबाजी की थी
उस मैच में खान ने बहुत जबरदस्त गेंदबाजी की थी और 9 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट लिए थे जिसके चलते भारतीय टीम 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 227 रन ही बनाने में कामयाब रही और पाकिस्तान यह मुकाबला 6 विकेट से जीत गया था।
सहवाग चार रन बनाकर आउट हुए थे, विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए थे और युवराज सिंह 2 रनों पर चलते बने थे। इतना ही नहीं, उन्होंने रोहित शर्मा को भी 4 के स्कोर पर चलता कर दिया था।

'मुझे लगता है ये मेरे करियर का टर्निंग प्वाइंट था'
यह मामला सोशल मीडिया पर तब छाया जब ट्विटर पर एक शख्स ने उस गेंदबाजी का एक वीडियो अपलोड करते हुए उस स्पैल को अपने द्वारा देखे गए सबसे घातक में से एक बताया।
इसी वीडियो पर कमेंट करते हुए जुनैद ने कहा, मुझे लगता है ये मेरे करियर का टर्निंग प्वाइंट था। आपको क्या लगता है?

आपका कोई करियर भी था क्या?
बस इसी बात पर जुनैद ट्रोल हो गए और बोला- आपका कोई करियर भी था क्या?
एक यूजर कहता है कि यह स्पैल वाकई में बहुत अच्छा था लेकिन ईमानदारी की बात तो यह है कि आपने फिर कभी वैसी गति और आग से स्पैल नहीं फेंका। शायद ये आपकी फिटनेस या चेन्नई के मददगार हालात थे, लेकिन हमने बाद में मददगार परिस्थितियों में भी आपको ऐसी गेंदबाजी करते नहीं देखा।

आप दूसरे वसीम अकरम होते लेकिन..
एक वसीम अब्बासी नाम के यूजर कहते हैं कि- हां, लेकिन (उस स्पैल) के बाद क्या हुआ?
एक और यूजर कहते हैं कि अगर आपने अपनी फिटनेस पर काम किया होता तो आप दूसरे वसीम अकरम होते लेकिन दुख की बात यह है कि आपने अपनी गति को कम कर दिया।
इस बीच, पाकिस्तान की टीम इस साल के आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप के लिए अपनी तैयारी कर रही है। टीम अक्टूबर की शुरुआत में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा। बाबर आजम की टीम टी20 विश्व कप के पहले मैच से पहले क्राइस्टचर्च में कम से कम चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए अक्टूबर की शुरुआत में न्यूजीलैंड की यात्रा करेगी। पाकिस्तान को 23 अक्टूबर को एमसीजी में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ खेलना है।
-
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Virat Kohli ने पहनी सवा करोड़ से ज्यादा की घड़ी! मैच से पहले लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका












Click it and Unblock the Notifications