Today IPL 2026 Match: आज दिखेगा RCB के गढ़ में LSG के नवाबों का जलवा, कौन पड़ेगा किस पर भारी?

Today IPL 2026 Match: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 23वें मुकाबले में आज यानी बुधवार 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मेजबानी करेगी। प्वाइंट्स टेबल के टॉप-3 में शामिल आरसीबी इस समय आत्मविश्वास से लबरेज है। वहीं लखनऊ के लिए यह मुकाबला अपनी लड़खड़ाती लय को वापस पाने का बड़ा अवसर है।

हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला (Today IPL 2026 Match)

पिछले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर अपनी ताकत दिखाई थी। फिल साल्ट (78) और कप्तान रजत पाटीदार (53) की शानदार पारियों की बदौलत टीम ने 240 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। चिन्नास्वामी का मैदान हमेशा से बल्लेबाजों का मददगार रहा है। ऐसे में आज एक बार फिर रनों की बरसात होने की पूरी उम्मीद है।

Today IPL 2026 Match 1

लखनऊ के सामने मिडल ऑर्डर की चुनौती

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछला मैच निराशाजनक रहा था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम केवल 164 रन ही बना सकी थी। लखनऊ का मिडल ऑर्डर दबाव में बिखरता नजर आ रहा है। चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री पर निकोलस पूरन और एडन मार्करम जैसे खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव की जोड़ी पर आरसीबी के टॉप ऑर्डर को जल्द रोकने का जिम्मा होगा।

आज के मैच की संभावित प्लेइंग-11 (Predicted XI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, एडन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आवेश खान, जोश इंग्लिस, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मोहसिन खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+