Dream11 Today Match: यूएई-स्कॉटलैंड मैच की ये है धांसू ड्रीम टीम, गेम चेंजर साबित होगा प्रत्येक खिलाड़ी
United Arab Emirates vs Scotland, 2nd T20I: संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच में आज, 13 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक भिड़ंत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी। आइए जानते हैं आज के मैच की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी सबसे ज्यादा प्वाइंट्स दिलाकर गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के बीच पहला टी20I मैच भी इसी पिच पर खेला गया था। मेजबान यूएई तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती टी20 मैच में स्कॉटलैंड पर शानदार जीत हासिल करने में सफल रहा। यूएई ने आठ विकेट और 14 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। ऐसे में उनका लक्ष्य जीत की लय को बरकरार रखने पर होगा।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम अपनी बल्लेबाजी के अनुकूल प्रकृति के लिए जाना जाता है। नई गेंद से सीमरों को निश्चित रूप से कुछ मदद मिलेगी और वे शुरुआती लाभ का सर्वोत्तम उपयोग करने की कोशिश करेंगे।
संभावित प्लेइंग इलेवन
संयुक्त अरब अमीरात: वसीम मुहम्मद (कप्तान), आर्यन लाकड़ा, वी अरविंद (विकेटकीपर), तनिष सूरी, बासिल हमीद, ए नसीर, अयान खान, राजा अकिफुल्ला खान, मुहम्मद जवाद उल्लाह, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान
स्कॉटलैंड: एचजी मुन्से, ओजे हेयर्स, बी मैकमुलेन, आरडी बेरिंगटन (कप्तान), एमएच क्रॉस (विकेटकीपर), एमए लीस्क, सीएन ग्रीव्स, एमआरजे वाट, जीटी मेन, एसएम शरीफ।
यूएई-स्कॉटलैंड मैच की ये है धांसू ड्रीम टीम
- विकेटकीपर: तनिष सूरी
- बल्लेबाज: एचजी मुन्से, वसीम मुहम्मद, ए शराफू
- ऑलराउंडर: ए अफजल खान, सीएन ग्रीव्स, बासिल हमीद, जे जार्विस
- गेंदबाज: एमआरजे वॉट, एसएम शरीफ, जुनैद सिद्दीकी
- कप्तान: एचजी मुन्से
- उपकप्तान: वसीम मुहम्मद
स्कॉटलैंड टीम: जॉर्ज मुन्से, ओली हेयर्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, जैक जार्विस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, गेविन मेन, क्रिस्टोफर सोल, एंड्रयू उम्मीद, जेम्स डिकिंसन , ब्रैडली करी।
संयुक्त अरब अमीरात टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), तनिष सूरी (विकेटकीपर), अलीशान शराफू, आर्यन लाकड़ा, राहुल चोपड़ा, बासिल हमीद, अयान अफजल खान, जुनैद सिद्दीकी, जुहैब जुबैर, हजरत लुकमान, आकिफ राजा, अश्वनाथ चिदंबरम, वृत्या अरविंद , नीलांश केसवानी, ओमिद रहमान।












Click it and Unblock the Notifications