TNPL 2023: हवा में डाइव लगाकर Murugan Ashwin ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच, देखें Video
Tamil Nadu Premier League: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर आठ में फ्लाइंग कैच का एक जबरदस्त नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मदुरै पैंथर्स के लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने रविवार, 18 जून को डिंडीगुल ड्रैगन्स के खिलाफ एक सनसनीखेज फ्लाइंग कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया।
दरअसल, मदुरै पैंथर्स के खिलाफ मुकाबले को डिंडीगुल ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। मदुरै ने पहले बैटिंग करते हुए 123 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिंडीगुल ने 14.1 ओवरों में मैच जीत लिया, लेकिन मैच में डिंडीगुल की जीत से ज्यादा मुर्गन अश्विन ने हैरतअंगेज कैच की चर्चा हो रही है।

अविश्वसनीय कैच का ये नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब डिंडीगुल के लिए एस अरुण नंबर तीन पर बैटिंग करने आए। अरुण ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर छक्के के लिए शॉट खेला, लेकिन गेंद बाउंड्री पार नहीं कर सकी, गेंद के जमीन पर आने से पहले मुर्गन ने डाइव लगाकर एक शानदार कैच लपक लिया, इस कैच के बाद हर कोई मुर्गन की तारीफ कर रहा है।
बड़ी बात ये है कि जहां मुरुगन अश्विन फील्डिंग कर रहे थे, वहां से गेंद उनकी पहुंच से काफी दूर थी, लेकिन 32 वर्षीय ने हार नहीं मानी। उन्होंने पूरी गति के साथ गेंद का पीछा किया, और जब गेंद लैंड करने वाली थी तो अपने दोनों हाथों को आगे बढ़ाया और डाइव लगाकर कैच को हाथों में कैद कर लिया।
दरअसल, तमिलनाडु प्रीमियर लीग का ये 8वां मुकाबला था, जिसमें मदुरै पैंथर्स को हराकर डिंडीगुल ने 7 विकेट से जीत लिया। पॉइंट्स टेबल में डिंडीगुल टॉप पर विराजमान है। रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली डिंडीगुल ने दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। पहले मैच में टीम ने ट्रिची को 6 विकेट से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications