BAN vs NZ: टिम साउदी ने किया अनोखा कारनामा, बांग्लादेश की पहली पारी में नहीं दिया एक भी रन
Tim Southee: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में मेजबान बांग्लादेश की टीम टिक नहीं पाई। बांग्लादेश की टीम ऑल आउट हो गई लेकिन टिम साउदी ने एक अनोखा कारनामा कर दिया। टिम साउदी ने कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
साउदी ने 5 ओवर और 2 गेंद बांग्लादेश की पहली पारी में डाली और एक विकेट हासिल किया। हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने कोई रन ही नहीं दिया और एक विकेट लेने में सफल रहे। बांग्लादेश की टीम 172 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

साउदी की तरफ से हुआ यह कारनाम 37 साल बाद हुआ है। कम से कम 30 गेंद डालकर बिना कोई रन खर्च किये साउदी ने 1 विकेट अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया के पीटर रेमंड ने यह काम साल 1986 में कर दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 5 ओवर डालकर रन नहीं दिया था।
भारत से विजय हजारे और रमेशचंद्र गंगाराम ने भी यह कारनामा किया है। अहम बात यह भी है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था। अब लिस्ट में टिम साउदी का नाम भी शामिल हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम भी जवाबी पारी में खेलते हुए लड़खड़ा गई।
कीवी टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 5 विकेट गंवाए। स्कोर 55 रन था। स्पिन के लिए मददगार पिच पर मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट अपने नाम किये। 2 विकेट तैजुल इस्लाम को भी मिले। तैजुल इस्लाम ने पिछले मैच में 10 विकेट झटके थे। न्यूजीलैंड के लिए सैंटनर और ग्लेन फिलिप ने 2-2 विकेट झटके।
आज के दिन के खेल में सबसे ज्यादा चर्चा मुशफिकुर रहीम के आउट को लेकर रही। रहीम ने डिफेन्स खेलने के बाद गेंद को अपने हाथ से धकेल दिया था। इसके बाद जोरदार अपील हुई और मामला तीसरे अम्पायर के पास चला गया। वहां उनको आउट दे दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications