टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को बड़े मुकाबलों के लिए तैयार करते हैं यह 3 एक्सपर्ट, जानिए कैसे होती है तैयारी?

T20 World Cup 2022 में भारतीय टीम के सफर का आगाज शानदार रहा है। अपने शुरुआती दोनों मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने पहले मैच में पाकिस्तान को और दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स को हराया था। भारतीय टीम के बल्लेबाज इन दोनों ही मुकाबलों में शानदार लय में नजर आए हैं। भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर इस वक्त शानदार प्रदर्शन कर रहा है, जिसकी मुख्य वजह है टीम की कड़ी प्रैक्टिस और विशेषज्ञों की निगरानी में होने वाला अभ्यास।

Rohit Sharma

वैसे पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया की सफलता का श्रेय तीन थ्रो डाउन विशेषज्ञों को जाता है। यह तीन थ्रो डाउन एक्सपर्ट एक हैवीवेट बॉक्सर जैसे दिखते हैं तो दूसरे कोलकाता में एक डिवीजनल लीग में अपने व्यापार को चलाने वाले फुटबॉलर की तरह दिखते हैं। वहीं, तीसरे विशेषज्ञ कमजोर से दिखते हैं, लेकिन अपने दोनों सहयोगियों की तरह वह भी 150-155 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से रोबोआर्म से गेंद फेंकने की क्षमता रखते हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के ये तीन विशेषज्ञ हैं- श्रीलंका के नुवान सेनाविरत्ने, दयानंद गरानी और राघवेंद्र उर्फ ​​रघु।

यह तीनों टीम इंडिया की तैयारियों में अहम भूमिका निभाते हैं। भारतीय टीम के इन एक्सपर्ट के हाथों में कोई न कोई जिम्मेदारी जरूर होती है। भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने पीटीआई को बताया है कि बड़े मैचों की तैयारी आखिरी कैसे की जाती है? आपको बता दें कि टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को नेट में खिलाने के लिए यह तीनों एक्सपर्ट नेट सेशन के दौरान औसतन 150 से 200 थ्रो डाउन का सामना कर सकते हैं।

क्या है रोबोआर्म उपकरण

आपको बता दें कि कई लोगों के लिए यह नाम पहली बार सुना हुआ जरूर हो सकता है। यहां आपको बता दें कि रोबोआर्म एक क्रिकेट उपकरण है, जो एक लंबे चम्मच के आकार का होता है और इसमें गेंद को फंसाकर हाथ से थ्रो किया जाता है। इससे गेंद बहुत तेज गति से बल्लेबाज की ओर जाती है।

एक बार रोहित हो गए थे चोटिल

श्रीधर ने बताया है कि थ्रो डाउन एक्सपर्ट का काम सबसे कठिन कामों में से एख है, क्योंकि उनके काम में काफी एनर्जी लगती है। श्रीधर ने बताया कि नुवान की बाएं हाथ की थ्रो डाउन सबसे अधिक खतरनाक होती है, रोहित शर्मा तक उनकी गेंद से खौफ खाते हैं। नुवान का एक थ्रो डाउन कुछ साल पहले रोहित शर्मा के जाकर लगा था, उस वक्त रोहित को दर्द से करहाते हुए देखा गया था। उसके बाद रोहित नेट सेशन छोड़ने के लिए मजबूर हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+