15000 रन बनाने वाले दिग्गज खिलाड़ी को लाइव मैच में आया हार्ट अटैक, फील्डिंग के दौरान हुआ दर्द और फिर?

Tamim Iqbal: मैदान पर खेलते समय हार्ट अटैक के मामले आना चिंता की बात है क्योंकि एक प्लेयर खुद को पूरी तरह फिट रखने का भरसक प्रयास करता है और खेल से जुड़ा इंसान खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखता है। ताजा मामला बांग्लादेश के एक दिग्गज प्लेयर्स से जुड़ा हुआ है।

बांग्लादेश के पूर्व धांसू प्लेयर तमीम इकबाल को हार्ट अटैक आया है और यह मैच के दौरान ही हुआ है। मुकाबले के दौरान वह फील्डिंग कर रहे थे और उसी समय उनको हार्ट अटैक आया। सोमवार को ढाका प्रीमियर लीग के मुकाबले के दौरान यह घटना हुई।

tamim iqbal

36 वर्षीय बल्लेबाज ढाका प्रीमियर लीग में शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के खिलाफ मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का नेतृत्व कर रहे थे, अचानक मैदान पर उनकी छाती में असुविधा महसूस हुई। मैदान पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद उनको चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य फिजिशियन के अनुसार तमीम इकबाल ने सीने में दर्द होने की शिकायत की और उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी जाँच की गई और एक ईसीजी भी किया गया। थोड़ी दिक्कत देखी गई लेकिन हार्ट की कंडीशन पता नहीं चली।

ब्लड टेस्ट कराया गया

पहले ब्लड टेस्ट में ही वह असहज महसूस कर रहे थे और ढाका वापस जाना चाहते थे। जब मैदान पर वह लौट रहे थे, तो वापस छाती में दर्द महसूस हुआ और एम्बुलेंस से दूसरी बार उनको अस्पताल लाया गया। वहां पता चला कि उनको बड़ा हार्ट अटैक आया है। अब उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रोपर इलाज किया जाएगा

बताया जा रहा है कि तमीम इकबाल को स्टंट डाला जाएगा और ब्लॉक हुई आर्टरीज को ठीक करने का काम किया जाएगा। प्रोपर इलाज कराने के बाद ही तमीम इकबाल को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने बांग्लादेश के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया है।

इंटरनेशनल करियर

बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल ने 70 टेस्ट मुकाबले खेलकर 5134 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 31 अर्धशतक आए। एकदिवसीय क्रिकेट के 243 मुकाबलों में तमीम इकबाल ने 8357 रन बनाए। इसमें 14 शतक और 56 अर्धशतक आए। टी20 क्रिकेट में 78 मैच खेलकर तमीम इक़बाल ने 1758 रन बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने कुल 15000 से ज्यादा रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+